उप मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर जारी किया आंकड़ा, कहा- 6 माह के भीतर 150 नक्सली मार गिराए
Deputy Chief Minister Vijay Sharma : विधानसभा के कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले राज्य में क़ानून व्यवस्था पर बढ़ते सियासी रार बढ़ गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छह महीने के आंकड़े जारी किए हैं।इन आंकड़ों के आधार पर उन्होंने नक्सलवाद से बेहतर तरीके निपटने का दावा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकाल में किसी का केस दर्ज नहीं हुआ है, और बचा है, तो उस पर भी मामला दर्ज किया जाएगा। शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने नक्सलवाद से निपटने के लिए सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि 6 माह के भीतर लगभग 150 नक्सली मार गिराए गए हैं। वहीं करीब 526 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 633 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : स्कूलों में होगा इको क्लब गठन, मिशन लाइफ के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत होगा वृक्षारोपण
वहीं बिलासपुर के कांग्रेसी नेता अकबर खान का जिक्र करते हुए कहा कि जनवरी 2022 में आवेदन किया गया था। लेकिन अपराध दर्ज नहीं किया गया था, जिसमें अब सभी अपराध दर्ज किए गए हैं।छत्तीसगढ़ में कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांवड़ यात्रा अच्छे से हो, उसके लिए प्रयास किया जा रहा है। व्यक्तिगत तौर पर कहें तो मुझे लगता है कि स्थिति थोड़ी स्पष्ट होनी चाहिए। कहां कैसा भोजन मिलेगा, मांसाहार और शाकाहार कहां मिलेगा, यह स्पष्ट होना चाहिए।कांवड़ यात्रा बहुत श्रद्धा भाव से किया जाता है।विधानसभा सत्र को लेकर सरकार की तैयारी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। सारे विभागों बहुत सारे प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों का समुचित जवाब दिया जाएगा।
बलौदाबाजार मामले में 150 से ज्यादा गिरफ्तार
विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस द्वारा लॉ एंड आर्डर के साथ बलौदाबाजार घटना भी उठाए जाने पर बताया कि बलौदाबाजार के मामले में 150 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच जारी है. ये मामला षडयंत्रपूर्वक कुछ जिम्मेदार लोगों के द्वारा किया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस के विधानसभा घेराव को सिर्फ विरोध और राजनीति के लिए करने का आरोप लगाया है.




