विकासकार्यों के लिए राज्य सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं: डिप्टी CM अरुण साव

Deputy CM Arun Sao: डिप्टी CM और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने चारामा में 35 करोड़ 56 लाख 68 हजार रुपए लागत के 16 विकासकार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इनमें 15 करोड़ 84 लाख 40 हजार रुपए के चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 19 करोड़ 72 लाख 28 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। कांकेर के सांसद भोजराज नाग और विधायक किरण देव सिंह, विक्रम देव उसेंडी और आशाराम नेताम भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान: CM विष्णुदेव साय
डिप्टी CM साव ने कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के तहत सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजनांतर्गत कांकेर विकासखंड के बोरगांव, आंवराभाठ और माकड़ीसिंगराय गांव और चारामा विकासखड के भुईंगांव, तेलगरा, काटागांव, भोथा समेत रतेडीह में कुल 19 करोड़ 72 लाख 28 हजार रुपए लागत के 12 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने चारामा में पंडित दीनदयाय उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण भी किया। इस दौरान साव ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों, जवानों और महिलाओं समेत सभी वर्गों का सतत विकास कर रही है। (Deputy CM Arun Sao)

उन्होंने कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इन दिनों ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चारामा के विकास के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। विकासकार्यों के लिए राज्य सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। कांकेर सांसद भोजराज नाग और जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह ने भी नगरवासियों को संबोधित किया। पूर्व सांसद मोहन मंडावी, चारामा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्यारेलाल देवांगन, उपाध्यक्ष केशर नागवंशी, मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा और स्थानीय पार्षदों समेत कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत के CEO सुमित अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद थे। (Deputy CM Arun Sao)




