आज परंपरागत कार्यों से जुड़े समाज को कई चुनौतियों का करना पड़ रहा सामना: डिप्टी CM अरुण साव

Deputy CM Arun Sao: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मिर्धा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ध्रुव कुमार मिर्धा के जनसेवा के दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पूरे समाज को मिलेगा। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है और आज उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित ही इस नई भूमिका के माध्यम से मिर्धा रविदास समाज के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह बी पढ़ें:- कांग्रेस के पूर्व विधायक मिंज पर राजद्रोह के तहत केस दर्ज करने की मांग, मुख्यमंत्री साय के सलाहकार ने भी घेरा

मुख्यमंत्री साय ने अपेक्षा जताई कि मिर्धा बोर्ड के माध्यम से भारत सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में योगदान देंगे। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि आज परंपरागत कार्यों से जुड़े समाज को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के माध्यम से इन चुनौतियों को दूर कर समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और तरक्की के पथ पर अग्रसर करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक सुनील सोनी, गुरु खुशवंत साहेब समेत अलग-अलग मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (Deputy CM Arun Sao)

इधर, छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव विकासखंड के धीरी गांव में आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती समारोह और मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने सबसे पहले मां कर्मा भवन धीरी में भव्य भक्त मां कर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। साथ ही सभी को मां कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह ने मां कर्मा भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख रूपए घोषणा की। धीरी प्रवास के दौरान शासकीय हाई स्कूल धीरी में 6 लाख 96 हजार रूपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कम्प्यूटर कक्ष भवन का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मां कर्मा की साधना, उपासना और भक्ति देखकर भगवान श्री कृष्ण स्वयं उनके पास पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। मां कर्मा के आशीर्वाद से साहू समाज तरक्की कर रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही किसानों से 3100 रुपए में धान खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, 70 लाख महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना चल रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना हिंदुस्तान की सबसे बड़ी योजना है। इसके साथ-साथ प्रदेश में सड़क, पुलिया, स्कूल जैसे विकास के कार्य किए जा रहे हैं। धीरी गांव में बन रहे पुल को जल्द शुरू करने की बात कही। इसके साथ ही गांव में अवैध कब्जा और अतिक्रमण को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही। कार्यक्रम को जिला साहू समाज के अध्यक्ष भागवत साहू और संरक्षक साहू समाज कल्याण साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा चंद्राकर, सरपंच जगदीश लहरे, अध्यक्ष साहू समाज घनश्याम साहू, मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, मनोज साहू, डॉ. मोहित साहू और साहू समाज के पदाधिकारी समेत सदस्य उपस्थित रहे। (Deputy CM Arun Sao)

Back to top button
error: Content is protected !!