Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM अरुण साव ने नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों से किया आह्वान, शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने दृढ़ संकल्प से करें काम

Deputy CM Arun Sao: डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में जगदलपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव, विनायक गोयल, नीलकंठ टीकाम और चैतराम अटामी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बस्तर के कलेक्टर हरीश एस. ने जगदलपुर के मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में महापौर संजय पांडेय और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी CM साव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नए महापौर और पार्षद अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें:- बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 6 मार्च को को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन की ओर बीते 15 महीनो में नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य कराए गए हैं। जगदलपुर शहर में 82 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। आगामी दिनों में जगदलपुर के 50 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर समग्र विकास के लिए हम सब मिलकर पहल करेंगे। सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया। बस्तर राज परिवार के कमलचंद्र भंजदेव समेत कई जनप्रतिनिधि के साथ ही गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में समारोह में मौजूद थे। (Deputy CM Arun Sao)

रायगढ़ के खरसिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ, जिसमें डिप्टी CM अरुण साव, रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह और जगदलपुर के विधायक किरण देव शामिल हुए। खरसिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल गर्ग और पार्षदों ने डिप्टी CM अरुण साव की उपस्थिति में शपथ लिया। इस दौरान साव ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षद खरसिया शहर के समग्र विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। अटल विश्वास पत्र में किए गए हर वादे के साथ ही वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे, ऐसा विश्वास है। सरकार की ओर से इसमें हर तरह का सहयोग प्रदान किया जाएगा। (Deputy CM Arun Sao)

Back to top button
error: Content is protected !!