Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM विजय शर्मा बोले, गरबा डांस नहीं, धार्मिक अनुष्ठान है, मुस्लिम समाज खुद रखें दूरी

Deputy CM Vijay Sharma: शारदीय नवरात्रि पर राजधानी रायपुर में गरबा-डांडिया उत्सव की धूम है। शहर के अलग-अलग इलाकों में हर शाम पारंपरिक परिधान में सजे युवक-युवतियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर गरबा खेलते नजर आ रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम समाज के युवाओं से गरबा आयोजनों में शामिल न होने की अपील की है। डॉ. सलीम राज ने कहा कि नवरात्रि हिंदू समाज का पवित्र पर्व है। इसमें माता जगदंबा की आराधना के साथ भक्तिपूर्ण लोकनृत्य गरबा होता है, जो देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें:- सूरजपुर जिला अस्पताल में लापरवाही से महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज मूर्ति पूजा में आस्था नहीं रखता, इसलिए उन्हें ऐसे धार्मिक आयोजनों से दूर रहना चाहिए। डॉ. राज ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई मुस्लिम भाई-बहन गरबा स्थलों पर समिति की अनुमति लेकर और परंपरा का सम्मान करते हुए शामिल होना चाहते हैं तो किसी को आपत्ति नहीं होगी, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि गलत नीयत से प्रवेश कर उपद्रव करने की कोशिश न सिर्फ हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द पर भी असर डालती है। (Deputy CM Vijay Sharma)

रायपुर में गरबा की रौनक

रायपुर के कई जगहों पर गरबा-डांडिया का आयोजन हो रहा है।

कच्च गुर्जर क्षत्रीय समाज, भनपुरी- नवरात्रि के पहले दिन से यहां गरबा चल रहा है, जिसमें गुजरात के सूरत से आए गायक प्रस्तुति दे रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यहां सिर्फ पारंपरिक और भक्ति गीतों पर ही गरबा किया जाता है, फिल्मी गीत पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

गुढ़ियारी मारुति मंगलम भवन, अंबुजा मॉल, ओमाया बैंक्विट हॉल- इन जगहों पर हर शाम गरबा-डांडिया का आयोजन हो रहा है।

आशीर्वाद भवन, अग्रसेन भवन और गुजराती समाज के आयोजन-बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हो रहे हैं। (Deputy CM Vijay Sharma)

डिप्टी CM और गृहमंत्री ने दी सलाह

वक्फ बोर्ड की अपील पर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा बोले कि मैं खुद कह रहा हूं मुस्लिम समाज के लोगों को ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से दूर रहना चाहिए। गरबा कोई डांस प्रोग्राम नहीं है, यह धार्मिक अनुष्ठान है और माता की पूजा पद्धति है। अगर देवी माता के मंदिर में नारियल का जोड़ा लेकर जाएं, साष्टांग प्रणाम करें, प्रसाद ग्रहण करें तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गरबा की पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है। फिलहाल इसमें किसी तरह की कानूनी रोक-टोक नहीं है, यह आस्था का विषय है। नवरात्रि के दौरान रायपुर में गरबा उत्सव सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर सामने आया है। आयोजक पारंपरिक परिधान और गरबा की मर्यादा का पालन करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं वक्फ बोर्ड और सरकार की अपील का मकसद आयोजन की पवित्रता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है।

Back to top button
error: Content is protected !!