DGCA Action: इंडिगो ने दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, DGCA ने लगाया 5 लाख का जुर्माना

DGCA Action: एक दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से मना करना इंडिगो एयरलाइंस को महंगा पड़ गया। इसे लेकर नागर विमानन महानिदेशालय यानी DGCA ने इंडिगो एयरलाइंस पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है। इस घटना के बाद बच्चे के माता पिता ने फ्लाइट में सवार होने से मना कर दिया। घटना 7 मई को रांची एयरपोर्ट पर हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट के दौरान हुई।

यह भी पढ़ें:- CG News: सीमेंट की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए सरिया के क्या है भाव

मामले को लेकर सफाई देते हुए इंडिगो एयरलाइन्स ने कहा है कि बच्चा घबराया हुआ था, जिसकी वजह से उसे फ्लाइट में जाने से मना कर दिया था। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA Action) का कहना है कि जांच में पाया गया कि इंडिगो ग्राउंड स्टाफ दिव्यांग बच्चे को संभाल नहीं पाया और बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से रोकने पर स्थिति को संवेदनशील और जटिल बना दिया।

सिंधिया ने किया था फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद संज्ञान लिया था। दरअसल, ये मामला मीडिया में तूल पकड़ने लगा था, जिसके बाद ज्योतिरादित्य (DGCA Action) सिंधिया को खुद मामले में संज्ञान लेना पड़ा। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए और फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया। जांच में इंडिगो के कर्मचारियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिसके बाद कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी (DGCA Action) किया गया था। वहीं अब 5 लाख रु का जुर्माना लगा दिया गया है।  मामले का वीडियो वायरल होने के बाद DGCA ने जांच के आदेश दिए थे। DGCA ने कहा कि जांच में ये सामने आया है कि इंडिगो एयलाइंस स्टाफ का बच्चे के साथ बर्ताव बेहद खराब था, जिसकी वजह से यह मामला इतना बढ़ गया। DGCA ने ये भी कहा कि भविष्य में  ऐसी घटनाएं फिर न हो यह सुनिश्चित करने के लिए वह अपने दिशा-निर्देशों में बदलाव करेगा।

Related Articles

Back to top button