Dhamtari News: जनपद सदस्य अनुराग साहू ने किया श्रीमद्भागवत कथा श्रवण
Dhamtari News / कुरूद : ग्राम हथबंद में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में क्षेत्र क्रमांक 20 से नवनिर्वाचित जनपद सदस्य अनुराग साहू ने भाग लिया। सात दिवसीय इस पावन कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और ज्ञान गंगा का रसपान किया।
यह भी पढ़े :- होली से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य विभाग का छापा, 27 दुकानदारों पर लगा जुर्माना
श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिवस पर कथावाचक गुरुदेव ओमप्रकाश जी ने रासलीला, श्रीकृष्ण का मथुरा गमन, कंस वध और रुक्मिणी विवाह की दिव्य कथा का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत मनुष्य को भयमुक्त करती है और सांसारिक मोह बंधनों से मुक्त होकर ईश्वर की शरण में जाने का मार्ग दिखाती है। इसके प्रत्येक अक्षर जीवन में नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। (Dhamtari News)
यह भी पढ़े :- International Women Day: छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
इस अवसर पर पूर्व सरपंच हुलसी साहू, भंवर साहू, उमेश साहू, दुलेश्वर साहू, लीला साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। (Dhamtari News)



