इतिहास में पहली बार नारी शक्ति के हाथ PM मोदी की सुरक्षा का जिम्मा, प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को किया नमन

PM Modi Security: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर गए हुए हैं। वो यहां नवसारी में कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने जा रहे हैं इस कार्यक्रम में आज खास नजारा देखने को मिलने वाला है। दरअसल, आज प्रधानमंत्री की सुरक्षा (PM Modi Security) का जिम्मा पूरी तरह से महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथ में रहने वाला है।
यह भी पढ़े :- Dhamtari News: जनपद सदस्य अनुराग साहू ने किया श्रीमद्भागवत कथा श्रवण
गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने घोषणा की कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख केवल महिला पुलिसकर्मी करेंगी।
संघवी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात पुलिस एक अनूठी पहल कर रही है। प्रधानमंत्री के वानसी बोरसी गांव में हेलीपैड पर पहुंचने से लेकर कार्यक्रम के समापन तक सुरक्षा के हर पहलू का प्रबंधन केवल महिला पुलिस अधिकारी ही करेंगी। (PM Modi Security)
पीएम मोदी की सुरक्षा में आज सिर्फ महिला सुरक्षाकर्मी तैनात
सुरक्षा तैनाती में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल तक यानि सभी रैंकों के पुलिसकर्मी शामिल होंगे। कुल मिलाकर 2,100 से अधिक कांस्टेबल, 187 उप-निरीक्षक, 61 पुलिस निरीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, पांच पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ड्यूटी पर रहेंगे। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और गृह सचिव निपुण तोरावणे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे और इस पहल का निर्बाध क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
महिला दिवस पर दुनिया को एक शक्तिशाली संदेश देने की कोशिश
प्रधानमंत्री मोदी इस समय गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने कार्यक्रम के तहत वह शनिवार को वानसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। संघवी ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह महिला दिवस पर दुनिया को एक शक्तिशाली संदेश देगा और गुजरात की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करेगा।
पीएम मोदी ने X पर शेयर किया वीडियो
पीएम मोदी ने X पर वीडियो शेयर कर लिखा है, हम महिलादिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।



