Trending

Dhanteras 2023: धनतेरस आज, जानिये कौन है भगवान धन्वंतरि देव, पढ़ें यह पूरी ख़बर

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के अलावा भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धनवंतरि की उपासना से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

भगवान धनवंतरि देव
क्या आपको पता है कि धनवंतरि देव कौन हैं और उनकी धनतेरस पर पूजा क्यों की जाती है। आप सभी को बता दें, भगवान धनवंतरि को आयुर्वेद का जनक माना जाता है। धार्मिक पुराणों में धन्वंतरि जी भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से 12वें अवतार माने गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसीलिए धरतेरस को भगवान धनवंतरि के जन्म उत्सव के तौर पर भी मनाया जाता है। (Dhanteras 2023)

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बागियों पर फिर की बड़ी कार्रवाई, 15 नेताओं को किया पार्टी से निष्काषित

दीपावली के पहले आने वाले पर्वों में पहला पर्व है धनतेरस। इस दिन समुद्र मंथन से प्राप्त चौदह रत्नों में से एक आयुर्वेदाचार्य धन्वंतरी हाथ में अमृत-कलश लिए प्रकट हुए। इनके दृष्टिपात से सूखी खेती हरित होकर लहलहा उठती थी, मृत जीवित हो आता था। विधाता के कार्य में यह बहुत बड़ा व्यवधान पड़ गया। सृष्टि में भयंकर अव्यवस्था उत्पन्न होने की आशंका के भय से देवताओं ने इन्हें छल से लोप कर दिया।

वैद्यगण इस दिन धन्वंतरीजी का पूजन करते हैं और वर मांगते हैं कि उनकी औषधि व उपचार में ऐसी शक्ति आ जाए जिससे रोगी को स्वास्थ्य लाभ हो। गृहस्थ इस दिन अमृत पात्र को स्मरण कर नए बर्तन घर में लाकर धन तेरस मनाते हैं। (Dhanteras 2023)

“Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए धार्मिक विशेषज्ञों/ धर्म शास्त्रों के जानकर की सलाह जरूर लें।”

Related Articles

Back to top button