INDI गठबंधन वोट जिहाद की बात कर रहा है: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Jamnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात ने वर्तमान में देश के लिए जितना योगदान दिया है, उतना ही योगदान अतीत में भी दिया है। जामनगर के महाराजा दिग्विजय सिंह जी ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय पोलैंड के नागरिकों को यहां शरण दी थी। आज भी जब पोलैंड की पार्लियामेंट शुरू होती है, तो सबसे पहले जामनगर का और महाराजा दिग्विजय सिंह जी का स्मरण होता है, फिर पार्लियामेंट शुरू होती है। महाराजा दिग्विजय सिंह ने जो बीज बोए, उसके कारण आज भी पोलैंड के साथ हमारा रिश्ता मजबूत है। जाम साहब के परिवार के साथ मेरा नाता रहा है, उनका आशीर्वाद रहा है।

यह भी पढ़ें:- राम और शिवभक्तों में भेद करके उन्हें लड़ाना चाहती है कांग्रेस: PM नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने कहा कि आज मैं यहां आते समय, उनका आशीर्वाद लेने गया और जब जाम साहब विजयी भव: कहते हैं, तब विजय निश्चित हो जाती है। हमारे देश के राजा-महाराजाओं ने अखंड भारत बनाने के लिए अपना पीढ़ियों का राज-पाठ दे दिया था। उनके योगदान को ये देश कभी भूल नहीं सकता है। कुप्रचार से शुरू हुई कांग्रेस की राजनीति, आज कुंठा से घिर चुकी है। इनकी जो कुंठा पहले गुजरात को लेकर थी, आज कांग्रेस के भीतर देश की प्रगति को लेकर भी वहीं कुंठा, वहीं नफरत नस नस में भरी पड़ी है। आज दुनिया में भारत का कद और सम्मान बढ़ रहा है। तो कांग्रेस के शहजादे और उनका पूरा ecosystem विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करने के लिए लंबे-लंबे भाषण देकर आते हैं। (PM Modi in Jamnagar)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जब सत्ता छोड़ी, तब हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें नंबर पर थी। देश जब आजाद हुआ था, तब देश की अर्थव्यवस्था 6ठें नंबर पर थी, वहां से कांग्रेस 11वें नंबर पर ले गए। एक चायवाला आया, उसकी रगों में गुजराती खून है। दुनिया में 11वें नंबर पर जो इकोनॉमी थी, वो अब 5वें नंबर पर पहुंच गई। जब कांग्रेस का घोषणा पत्र आया, तब मैंने देश को चेताया था, खासकर देश का जो विचारक वर्ग है, उसे इशारा किया था कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश के लिए खतरे की घंटी है। मैंने साफ-साफ कहा था कि मैं कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप देख रहा हूं। (PM Modi in Jamnagar)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की आजादी से पहले भारत के विभाजन के लिए जो नैरेटिव गढ़े गए थे, आज कांग्रेस का घोषणा पत्र उन्हीं बातों को लेकर देशवासियों से वोट मांग रहा है। इंडी अलायंस की रैलियों में उनके नेता मुस्लिम वोटर्स से वोट जिहाद करने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस समय दो रणनीतियों पर चुनाव लड़ रही है- जाति के नाम पर समाज को बांटना। तुष्टीकरण के जरिए अपने वोट बैंक को एकजुट करना। कांग्रेस पार्टी एससी/एसटी और ओबीसी के आरक्षण को छीनकर, धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए संविधान को परिवर्तित करने और मुस्लिमों को आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। (PM Modi in Jamnagar)

Related Articles

Back to top button