Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Gangrape : गैंगरेप मामले में नया खुलासा, 10 आरोपियों में ASI का बेटा भी शामिल, ट्रांसफर के लिए किया मांग

Raipur Gangrape : मंदिर हसौद क्षेत्र में रक्षा बंधन के लिए जिन दो युवतियों से गैंगरेप की वारदात हुई। उसमें एक आरोपी एएसआई का पुत्र निकला। आरोपी युवक ने अपने ही पिता के थानाक्षेत्र में बलात्कार जैसी शर्मनाक हरकत का अंजाम दिया। इस पूरी घटना से मुजगहन थाना में पदस्थ एएसआई ने अपने स्थानांतरण के लिए विभाग से मांग की है।

ट्रांसफर का आवेदन SSP को सौंपा

ASI दीपक साहू को जब अपने बेटे की इस करतूत (Raipur Gangrape) का पता चला तो उन्होंने नौकरी के फर्ज को पहले निभाया। उन्होंने रायपुर SSP को खुद के ट्रांसफर किए जाने का आवेदन दिया। जिससे जांच प्रभावित न हो। ASI के आवेदन पर एसएसपी ने मुहर लगा दी। जिसके बाद उन्हें मुजगहन थाने में पोस्टिंग दे दी गयी।

यह भी पढ़े : मंदिर में खड़े होकर हेड कॉन्स्टेबल ने किया पेशाब, SSP ने किया सस्पेंड, देखें VIDEO

बता दें कि गुरूवार को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधकर देर शाम दो युवतियां अपने भाई के साथ रायपुर लौट रही थी, तभी मंदिर हसौद थानांतर्गत रिम्स अस्पताल के करीब आरोपियों ने गैंगरेप (Raipur Gangrape) को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहने अपने भाई के साथ भानसोज होते हुए महासमुंद से रायपुर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने रास्ता रोक लिया। और थोड़े ही देर बाद चार बाइक में सवार करीब 7 लड़के और आ गए। उसके बाद युवतियों को घेरकर उनके साथ जर्बदस्ती की। इस मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता के पुत्र को आदतन बदमाश है।

इस घटना का मुख्य आरोपी पूनम ठाकुर भाजपा मंदिर हसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ठाकुर का बेटा पूनम ठाकुर है। उसके खिलाफ थाने में पहले से 5 मामले दर्ज हैं। पूनम हत्या और बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है। इस महीने 17 अगस्त को वो जमानत मे जेल से छूटकर बाहर आया था। और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!