Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

DJ Ban in Raipur : राजधानी रायपुर में नहीं बजेगा रात 10 बजे के बाद डीजे-धुमाल, प्रशासन ने लगाई रोक

DJ Ban in Raipur : राजधानी रायपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे, धुमाल बजाना प्रतिबंधित किया गया है. यातायात पुलिस एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों और डीजे धुमाल संचालकों की बैठक में यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा डीजे बजाते पाए जाने पर संचालक और आयोजकों दोनों पर कार्रवाई (DJ Ban in Raipur) की जाएगी. बिना अनुमति डीजे, धुमाल बजाने वालों के भी विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी. वाहनों की बॉडी के बाहर साउंड बॉक्स निकालने पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान है.

बैठक में लिए गए अन्य फैसलों में किसी भी समारोह या कार्यक्रम में डीजे,धुमाल की बुकिंग के पूर्व अनुमति लेना जरूरी होगा. बिना अनुमति के डीजे, धुमाल बजाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही शहर में निर्धारित साइलेंट क्षेत्रों में डीजे और धमाल का बजाना प्रतिबंधित होगाडीजे, धुमाल से हो रही असुविधा और सड़कों पर बेतरतीब तरीके से बारात निकालने की शिकायत मिल रही थी. इसे लेकर यातायात पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है. इस नंबर 9479191234 पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर बारात आयोजन करने से मना किया है. पुलिस ने कहा कि इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. डीजे संचालकों को कार्यक्रम आयोजन के दौरान रोड किनारे बारात निकालने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि साथ ही पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत किसी भी परिस्थिति में रात्रि दस बजे के बाद डीजे धुमाल बजाना कानून अवैध है. जिसके तहत 3 साल सजा का प्रावधान है.

नियमों का उल्लंघन किए जाने पर डीजे धुमाल जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी. अधिकारियों ने भविष्य में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजन की बुकिंग लेने के पूर्व आयोजक को इस बारे में बताने के निर्देश डीजे धुमाल संचालकों को दिए. अधिकारियों ने चेताया कि रात दस बजे के बाद डीजे बजने पर आयोजक एवं संचालक दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Back to top button
error: Content is protected !!