रायपुर एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 25 लाख की कोकीन जब्त
270 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मादक पदार्थों की तस्करी (Drug Smuggling) के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरआई की टीम ने एक नाइजीरियन नागरिक को 270 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कोकीन की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- Ajit Pawar Plane Crash : प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, मुख्यमंत्री साय सहित नेताओं ने जताया शोक
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर डीआरआई की सतर्क टीम ने उसे रोका। पूछताछ और गहन तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कोकीन बरामद की गई। (Drug Smuggling)
अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई कोकीन की मात्रा को स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार के लिए बड़ी खेप माना जा रहा है। इससे युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेले जाने की आशंका थी, जिसे डीआरआई ने समय रहते नाकाम कर दिया।
मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर डीआरआई के रायपुर कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पीछे किस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का हाथ है और रायपुर या अन्य शहरों में इसके संभावित संपर्क कौन-कौन हैं।
डीआरआई ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। (Drug Smuggling)



