छत्तीसगढ़ में 9 DSP को मिली नई पोस्टिंग, पदस्थापना को लेकर आदेश जारी

DSP Got New Posting: छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 9 प्रोबेशनल DSP को नई पोस्टिंग मिल गई है। ये सभी DSP 2019-20 बैच के अधिकारी है। इसे  लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक सौरभ उइके को कांकेर में पोस्टिंग मिली है। वहीं राहुल शर्मा को बस्तर, नुपूर उपाध्याय को कांकेर, गरिमा दादर को बीजापुर, प्रशांत देवांगन को नारायणपुर, मनीष रात्रे को सुकमा, दीपमाला को बस्तर, आशीष कुमार नेताम को दंतेवाड़ा और मनोज कुमार मंडावी को नारायणपुर में पोस्टिंग मिली है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के 8 अस्पतालों को मिला NQAS प्रमाण पत्र, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। इसी कड़ी में रायपुर नगर निगम के तीन जोन कमिश्नर समेत 14 इंजीनियरों का ट्रांसफर हुआ था। रायपुर जोन 5 के कमिश्नर राजेश गुप्ता को उपायुक्त मुख्यालय के साथ मुख्यमंत्री घोषणा के सभी निर्माण कार्य, NUAM समेत अन्य जिम्मेदारियां दी गई। इसी तरह तरह राकेश शर्मा को जोन 3 से जोन क्रमांक 4 का कमिश्नर बनाया गया। (DSP Got New Posting)

वहीं सुशील चौधरी की पदस्थापना मुख्यालय से कमिश्नर जोन 5 की गई। जसदेव बाबरा को जोन 7 का कमिश्नर बनाया गया। लोकेश चंद्रवंशी को जोन 4 के प्रभारी आयुक्त का जिम्मा सौंपा गया। इसके अलावा ईई, सब इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियरों का भी प्रभार बदला गया। इससे पहले राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल किया था, जहां उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया था। 9 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए थे। (DSP Got New Posting)

वहीं 5 जून को पुलिस मुख्यालय से बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया था। पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के मुताबिक ये ट्रांसफर किए गए, जिनमें 67 निरीक्षक, और 17 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 167 अधिकारी और पुलिसकर्मियों का तबादला किया था। इस तबादला से कोरबा समेत प्रदेशभर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। कोरबा जिले से निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, राजेश कुमार चंद्रवंशी, अभय सिंह बैस, SI महेंद्र पांडेय प्रभावित हुए हैं। 17 SI, 67 निरीक्षक और 83 ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक का ट्रांसफर हुआ है।

Related Articles

Back to top button