Durg shoe shop fire : चप्पल दुकान में वेल्डिंग के दौरान लगी आग, महिला और बच्चे का बहादुरी से रेस्क्यू, लाखों का नुकसान

Durg shoe shop fire : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सुपेला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक चप्पल दुकान में भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। दुकान के मालिक खेमराज चौहान के अनुसार, आग वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से भड़की। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर से दिखाई दे रहे थे।
यह भी पढ़ें :- PM Modi Chenab Bridge Inauguration : पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज पर तिरंगा फहराया, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
इस दौरान दुकान के अंदर एक महिला और उसका बेटा फंस गए थे, जिन्हें पुलिस जवानों ने साहसिक कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। आग ने दुकान को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान ही आजीविका का एकमात्र साधन थी, जिसमें करीब 3.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। (Durg shoe shop fire)
फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रवीण ने बताया कि दुकान घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है, ऐसे में आग को फैलने से रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह अन्य दुकानों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। (Durg shoe shop fire)
इस हादसे ने स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों में चिंता बढ़ा दी है। वेल्डिंग कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्निकांड में राहत के लिए प्रशासन से सहायता की मांग की गई है। (Durg shoe shop fire)



