Teacher share market scam : सरकारी टीचर ने स्टूडेंट्स और ग्रामीणों से 1 करोड़ की ठगी की, शेयर मार्केट में दोगुना करने का दिया था लालच

Teacher share market scam : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के महकम गांव में पदस्थ एक सरकारी शिक्षक रामनारायण साहू (45 वर्ष) ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने सबसे पहले अपने स्टूडेंट को झांसे में लिया और फिर गांव के अन्य लोगों को भी दोगुना मुनाफा देने का लालच देकर ठगता गया।
यह भी पढ़ें :- Durg shoe shop fire : चप्पल दुकान में वेल्डिंग के दौरान लगी आग, महिला और बच्चे का बहादुरी से रेस्क्यू, लाखों का नुकसान
मामला सोनाखान चौकी क्षेत्र का है। पीड़ित स्टूडेंट रूपेश कुमार ठाकुर (22 वर्ष) ने बताया कि रामनारायण ने स्कूल में पढ़ाते हुए उसे शेयर मार्केट की जानकारी दी और निवेश के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में उसने 1 लाख रुपए लगाए और फिर महिला स्व-सहायता समूह से लोन लेकर करीब 1 करोड़ रुपए तक निवेश कर दिया। अब वह पूरी तरह कंगाल हो चुका है। (Teacher share market scam)
रामनारायण साहू पर आरोप है कि उसने ग्रामीण महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, सरकारी कर्मचारियों और समाजसेवियों को फंसाकर करोड़ों की ठगी की। कई पीड़ितों ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर पैसा निवेश किया। आरोपी ने अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के खातों का उपयोग लेन-देन में किया।
घटना सामने आने के बाद रामनारायण अपने पूरे परिवार सहित गांव छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और जल्द ही एफआईआर दर्ज होने की बात कही गई है। (Teacher share market scam)
ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने अमलापाल की एक महिला से 2.75 लाख, गोविंद से 3.30 लाख और चंपक से 15 लाख रुपये लिए। वहीं रूपेश कुमार ने बताया कि उसने खेती के पैसे, महिला समूह का लोन और अन्य साधनों से करीब 1 करोड़ का निवेश किया। अब वह खाने के लिए भी मोहताज है। आरोप है कि रामनारायण के भाई कुलेश्वर साहू ने भी ठगी में उसका साथ दिया। (Teacher share market scam)



