जांजगीर-चांपा में भरोसे का सम्मेलन कल, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल

Bharose Ka Sammelan Janjgir: 13 अगस्त 2023 को जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा पुलिस लाइन में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री और PCC प्रभारी कुमारी सैलजा, छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- देवभूमि में कुदरत का कहर जारी, लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल जांजगीर-चांपा जिले को 467.33 करोड़ रूपए के कुल 1043 विकासकार्याें की सौगात देंगे, जिसके अंतर्गत वे 87.24 करोड़ रूपए के 192 विकासकार्याें का लोकार्पण और 379.78 करोड़ रूपए के 851 विकासकार्याें का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण कार्यों में मुख्य रूप से 5.63 करोड़ रूपए का ऑडिटोरियम, 1.93 करोड़ रूपए के स्वीमिंग पुल के लोकार्पण के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। (Bharose Ka Sammelan Janjgir)

अकलतरा विधानसभा के 34 करोड़ 49 लाख रूपए के 175 विकासकार्यों का, जांजगीर-चांपा विधानसभा में 95 करोड़ 91 लाख रूपए के 253 विकासकार्यों का, पामगढ़ विधानसभा के 219 करोड़ रूपए के लागत के 297 कार्यों का, सक्ती विधानसभा के 19 करोड़ 65 लाख रूपए के लागत के 79 विकास कार्यों और जैजेपुर विधानसभा के 10 करोड़ 70 लाख रूपए के 47 विकासकार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह अकलतरा विधानसभा में 38 करोड़ रूपए के 66 विकासकार्यों का लोकार्पण,  जांजगीर-चांपा विधानसभा में 17 करोड़ 97 लाख रूपए के लागत के 38 कार्यों का, पामगढ़ विधानसभा में 20 करोड़ 21 लाख रूपए के 69 विकासकार्यों का, सक्ती विधानसभा में 50 लाख रूपए के लागत के एक कार्य और जैजेपुर विधानसभा में 3 करोड़ 21 लाख रूपए के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। (Bharose Ka Sammelan Janjgir)
             
कार्यक्रम में बस्तर सांसद दीपक बैज, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, PHE मंत्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कोरबा सांसद  ज्योत्सना महंत, जांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे, जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता यशवंत चंद्रा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। (Bharose Ka Sammelan Janjgir)

Related Articles

Back to top button