Google Analytics —— Meta Pixel

राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन जगहों पर एक साथ छापा

ED Raid in Rajnandgaon: राजनांदगांव में बुधवार सुबह ED ने माइनिंग कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रायपुर से आई टीम ने शहर के तीन अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। करीब 10 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची ED टीम ने भारत माता चौक स्थित अग्रवाल निवास, सत्यम विहार स्थित नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित भंसाली के ठिकाने पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई माइनिंग से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है। ED की टीम दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। शहर में ED की कार्रवाई की खबर फैलते ही हलचल मच गई। लोग इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं कि आखिर यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है। फिलहाल ED की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!