शिक्षा विभाग के क्लर्क ने शादी का झांसा देकर किया 2 रेप, एडमिशन के बहाने शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग

दुर्ग। छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता 2 बच्चों की मां है तो वहीं आरोपी शिक्षा विभाग में क्लर्क है। जिसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मना करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार महोबे (48) को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील दुर्ग के शंकर नगर इलाके में पानी टंकी के पास रहता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

दो साल पहले मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की पहचान सुनील से हुई थी। महिला अपने बच्चे का RTE के तहत एडमिशन कराने गई थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। सुनील ने कहा था कि वो महिला के बच्चे का एडमिशन आसानी से करा देगा। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। बातचीत बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया और कई बार सुनील ने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

Read More- भिलाई – जन्मदिन की पार्टी में बर्थ डे ब्वॉय को लगी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें, पढ़िए पूरा मामला 

मिली जान से मारने की धमकी

महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी लगातार उनसे कह रह था कि वो उससे शादी करेगा। इस बीच महिला करीब एक साल पहले अपने पति से भी अलग हो गई और किसी दूसरे इलाके में अपने बच्चों के साथ रहने लगी। महिला बार-बार क्लर्क से कहती रही कि अब शादी कर लेनी चाहिए, लेकिन सुनील कहता रहा कि कुछ दिन बाद शादी करेंगे। समय बीत गया पर उसने शादी नहीं की। आखिरकार कुछ समय पहले उसने शादी से मना कर दिया और कहने लगा कि यदि महिला किसी को इस बारे में बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा।

इससे परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुनील भी शादीशुदा है। सुनील का 12 साल का एक बच्चा है और 8 साल की एक बच्ची है।

Back to top button