Google Analytics —— Meta Pixel

शौच के लिए घर से निकली बुजुर्ग महिला पर तेंदुए का हमला, दर्दनाक मौत

गरियाबंद। जिले के परसुली वन परिक्षेत्र के हाठ महुआ गांव में तेंदुए के हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और घसीटते हुए करीब 150 मीटर दूर ले गया।

जानकारी के मुताबिक, उकरी बाई रात करीब 12 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल के आसपास खून के निशान दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला की तलाश शुरू की। करीब 150 मीटर दूर महिला का शव बरामद हुआ।

महिला के शरीर पर तेंदुए के हमले से गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर निगरानी बढ़ाई गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!