निर्वाचन आयोग ने मतगणना का बदला नियम, अब हर चरण की जानकारी तत्काल मिलेगी

Vote Counting Information : छत्तीसगढ़ सहित पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग ने नियम में बदलाव किया है, जिसके तहत अब हर चरण में जनता को मतों के संबंध में तत्काल जानकारी मिल पाएगी। इसके पहले हर चरण की जानकारी निर्वाचन आयोग एनआईसी सेंटर को भेजता था।
यह भी पढ़े :- IND vs AUS T20: इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर में महामुकाबला! आज राजधानी पहुंचेगी दोनों टीम
एनआईसी सेंटर बाद में इसे निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जारी करता था। इस प्रक्रिया में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता था, जिसके चलते हर चरण की जानकारी सीधे जनता को मिलने में विलंब होता था। अब नए नियम के तहत निर्वाचन आयोग हर चरण की गणना की जानकारी सीधे एनआईसी सेंटर को भेजते हुए निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेगा और कुछ मिनट में ही हर चरण के बुलेटिन की जानकारी सीधे जनता तक पहुंच सकेगी। (Vote Counting Information)
गौरतलब है कि 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम ) के बाद अब तेलंगाना में मतगणना होना है, जिसे लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। (Vote Counting Information)



