Election Results 2023 : त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी की सरकार, यहां 60 साल में पहली बार महिला विधायक

Election Results 2023 : नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। तीनों ही राज्यों में एक चरण में मतदान हुआ था। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। जबकि मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी। त्रिपुरा में जहां लगभग 88 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं मेघालय में 76 प्रतिशत और नगालैंड में 84 प्रतिशत वोट पड़े थे।

यह भी पढ़ें : बॉडी के लिए फायदेमंद होता है गन्ने का जूस, पर अगर आपको भी है ये बीमारियां तो भूल कर भी न करें इसका सेवन

Election Results 2023 : त्रिपुरा CM माणिक साह 1300 वोटों से जीते

त्रिपुरा के सीएम माणिक साह राज्य की टाऊन बारदोवली सीट से करीब 1300 वोटों से जीत गए हैं। त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है हालांकि 2018 चुनाव की तुलना में 10 सीटें कम हैं। माणिक साहा ने कहा, ‘हमने पहले ही बोला थी कि भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी। मैं PM मोदी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा और राजनाथ सिंह जी का धन्यवाद करता हूं। हम चुनाव के बाद की समीक्षा करेंगे कि जितनी सीट आनी चाहिए उतनी क्यों नहीं आईं। शपथ ग्रहण की तारीख केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

अगरतला में बीजेपी कार्यालय में जश्न शुरू

त्रिपुरा: अगरतला में भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। क्योंकि पार्टी ने राज्य की कुल 60 सीटों में से 15 पर जीत दर्ज की है और 18 पर आगे चल रही है। सीएम माणिक साहा, पूर्व सीएम और पार्टी सांसद बिप्लब देब और पार्टी नेता संबित पात्रा समारोह में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : जून के अंत में शुरू होगी प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए 15 नो स्टे जोन

Election Results 2023 : नागालैंड में 60 साल में पहली बार महिला विधायक

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा के गुरुवार को नतीजे आ गए। नगालैंड में जनता ने इतिहास रच दिया. यहां पहली बार कोई महिला विधायक चुनी गई। बीजेपी की सहयोगी एनडीपीपी पार्टी की उम्मीदवार हेकानी जखालु ने दीमापुर-III सीट से जीत हासिल की। इसी के साथ वे नगालैंड की पहली महिला विधायक बन गई हैं।

हेकानी जखालु ने दीमापुर-III सीट से 1536 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्मीदवार एजेतो झिमोमी को मात दी। हालांकि, माना जा रहा है कि नगालैंड को इस बार एक और महिला विधायक मिल सकती है। दरअसल, जखालु के अलावा एनडीपीपी की सलहौतुओनुओ क्रूस पश्चिमी अंगामी सीट से 400 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button