Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में रोजगार के अवसर, नारायणपुर में 335 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप, सुकमा में शिक्षकों की भर्ती, गरियाबंद में आंगनबाड़ी पदों पर आवेदन शुरू 

Employment Opportunities in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में रोजगार के नए अवसर सामने आए हैं। नारायणपुर में प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र में 335 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं सुकमा में एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल में शिक्षकों के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा गरियाबंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नारायणपुर में जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 24 मार्च को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें:- राजधानी में ‘आदि परब’ का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की अनूठी झलक

यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सभाकक्ष में आयोजित होगा। इस कैंप में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों से प्राप्त कुल 335 रिक्त पदों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर कैंप में उपस्थित होकर अपना पूरा बायोडाटा और आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित नियोक्ताओं की ओर से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा और पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने की अपील की है।

सुकमा में शिक्षकों की भर्ती

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सुकमा जिले में अवसर उपलब्ध हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत 25 मार्च 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीजीटी (रसायन शास्त्र) के लिए 1 पद, पीजीटी (अर्थशास्त्र) के लिए 1 पद और टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) के लिए 1 पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 25 मार्च को सुबह 9 बजे से सुकमा के एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल परिसर में लिया जाएगा। (Employment Opportunities in Chhattisgarh)

More Teachers in Dharsiwa
Teachers

अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (नेस्ट्स) के नियमों के अनुसार निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.emrssukma.in, http://www.emrssukma.in या nests.tribal.gov.in पर जाकर दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर साक्षात्कार में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

गरियाबंद में आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका 

गरियाबंद जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना अधिकारी कार्यालय के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पद, कुल 3 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भुंजिया पीपरछेड़ी, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। वहीं सेक्टर धवलपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुकुरार-1, ग्राम पंचायत आमामोरा में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद खाली है। इसके अलावा सेक्टर गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पारागांव में भी आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद रिक्त है। 

Raigarh Placement Camp
Placement Camp News

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 28 जून तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार ई-भर्ती पोर्टल www.ewwrecruitment.in, http://www.ewwrecruitment.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। कुल मिलाकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निकली इन भर्तियों से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। जिला प्रशासन और संबंधित संस्थाओं ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अपील की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इन अवसरों का लाभ उठा सकें। (Employment Opportunities in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!