Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Encounter in Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के 2 इलाकों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं एक जवान शहीद और एक घायल हो गया है। दरअसल, जवानों ने सुबह मुदरघम से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक जवान शहीद हो गया। जबकि फ्रिसल में चल रही मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि भारतीय सेना के जवान बीते एक महीने के अंदर 10 आतंकियों को ढेर कर चुके हैं।  

यह भी पढ़ें:- सहकार से समृद्धि की परिकल्पना होगी साकार प्रदेश और देश की समृद्धि : कश्यप

इससे पहले 20 जून को बारामूला जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। हादीपोरा इलाके में हुए मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एक जवान और पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। सेना के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना की ज्वाइंट टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था। वहीं 26 जून को डोडा में 3 आतंकी मारे गए थे। (Encounter in Kulgam)

कब-कब हुआ आतंकी मुठभेड़

दरअसल, गंडोह इलाके में 26 जून को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का जवान भी घायल हुआ था। 11 और 12 जून को डोडा में दोहरा आतंकवादी हमला हुआ था, जिसके बाद जवान लगातार इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहे थे। 22 जून को उरी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था। 17 जून को बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकी LeT कमांडर उमर अकबर लोन को मार गिराया था। जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 जून तक 60 घंटे के अंदर 3 आतंकी हमले हुए थे, जिसके बाद अभियान तेज कर दिया गया था। (Encounter in Kulgam)

Back to top button
error: Content is protected !!