छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के 71 इंजीनियर्स का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Engineers Transfer in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने 71 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। डिप्टी CM और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं और सहायक अभियंताओं की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि कुछ अधिकारियों को रायपुर से सारंगढ़, बेमेतरा जैसे जिलों में भेजा गया है। जबकि कुछ इंजीनियर्स के सिर्फ दफ्तर बदले हैं। ट्रांसफर सूची में कार्यपालन अभियंता से लेकर सहायक अभियंता जैसे पदों के अधिकारी शामिल हैं।
देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट





इधर, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाले 14 तहसीलदारों के आवेदन को निरस्त कर दिया है। साथ ही उनके तबादले को यथावत रखा है। दरअसल, सभी के आवेदन पर जांच की गई। इसके बाद उसे निरस्त कर दिया गया। राजस्व विभाग के 14 तहसीलदारों ने ट्रांसफर को नियम विरूद्ध होने का बताकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए HC ने 45 दिन के लिए ट्रांसफर पर स्टे लगा दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि सभी तहसीलदार सरकार के पास आवेदन पेश करें। इसके लिए 45 दिन का समय दिया गया था।
14 तहसीलदार के अभ्यावेदन खारिज
कोर्ट ने सरकार को भी तहसीलदारों के आवेदन पर विचार करने कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद राजस्व विभाग ने आवेदनों पर विचार किया और 14 तहसीलदार के अभ्यावेदन को 25 नवंबर को खारिज कर दिया। इसके साथ ही सरकार ने तीन महीने पहले जिस स्थान पर तहसीलदारों की पोस्टिंग की थी, उसे वहीं यथावत रखा है। 14 तहसीलदारों ने अपनी अलग-अलग समस्या बताते हुए ट्रांसफर नहीं करने की बात लिखी थी, लेकिन राजस्व विभाग ने कहा कि राज्य शासन की ओर से कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया जाता है। शासन की ओर से किया गया ट्रांसफर किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं है। इसलिए तहसीलदारों के तबादले को यथावत रखा जाता है।



