Google Analytics —— Meta Pixel

Raja Raghuvanshi Murder Case : किलर्स नहीं मारते तब भी नहीं बचता राजा रघुवंशी, सोनम ने बना रखा था प्लान B

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, अगर राजा को सुपारी किलर्स नहीं मारते, तो सोनम के पास राजा के मर्डर का प्लान B भी था. सोनम खुद उसे शिलांग में सेल्फी लेते समय धक्का देकर मारने वाली थी. मुख्य आरोपी सोनम को पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार किया है और मेघालय पुलिस उसे अपने साथ शिलॉन्ग ले गई है.

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : मनेन्द्रगढ़ बीईओ निलंबित: शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में अनियमितताओं के आरोप, कमिश्नरने की कार्रवाई

पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनम ने राज के साथ मिलकर अपने तीन दोस्तों को राजा की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी. तीनों ने सुनियोजित ढंग से राजा की हत्या शिलॉन्ग में की. लेकिन अगर ये प्लान सफल नहीं हो पाता तो सोनम ने एक बैकअप प्लान बी भी तैयार किया था. सोनम की दूसरी प्लानिंग ये थी कि वह राजा को किसी ऊंचे पॉइंट पर ले जाकर सेल्फी लेने के बहाने धक्का दे देगी, ताकि उसकी मौत एक हादसे के रूप में दर्ज हो सके. (Raja Raghuvanshi Murder Case)

पुलिस जांच में राज कुशवाह के फोन से कई हवाला ट्रांजैक्शन के संकेत मिले हैं. फोन में हवाला लेन-देन में इस्तेमाल नोटों की तस्वीरें भी पाई गई हैं. सबसे बड़ा खुलासा यह है कि सोनम रघुवंशी के बैंक अकाउंट का उपयोग हवाला ट्रांजैक्शन में किया गया था. सोनम के प्रेमी राज कुशवाह ने पीथमपुर के एक हवाला कारोबारी से 50 हजार रुपये लिए थे, जो उसने हत्या से पहले अपने तीन दोस्तों को बांटे. यह रकम संभवतः हत्या को अंजाम देने की तैयारी में इस्तेमाल हुई.

पुलिस ने सोनम से की पूछताछ

शिलांग पुलिस की टीम राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर लगातार सोनम से पूछताछ कर रही है. इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या राजा की हत्या के बाद पत्नी सोनम इंदौर आई थी. इस पर ACP पूनम चंद यादव ने कहा कि शिलांग पुलिस से ऐसा कुछ इनपुट मिलने पर काम करेंगे. अभी तक हमारे ऐसा कोई इनपुट नहीं मिला है. (Raja Raghuvanshi Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!