Google Analytics —— Meta Pixel

रेलवे का नया नियम: अब 24 घंटे पहले तैयार होगा वेटिंग लिस्ट चार्ट, टिकट कंफर्मेशन का पहले पता चलेगा

Confirm Rail Ticket : ट्रेन से चलने वाले करोड़ों पैसेंजर्स के लिए अच्छी खबर है. अब आपका वेटिंग टिकट कंफर्म (Confirm Rail Ticket ) होगा या नहीं इसके लिए आपको आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना होगा. रेलवे वेटिंग टिकट से जुड़ा एक बड़ा नियम बदलने जा रही है.

यह भी पढ़े :- Raja Raghuvanshi Murder Case : किलर्स नहीं मारते तब भी नहीं बचता राजा रघुवंशी, सोनम ने बना रखा था प्लान B

अब आपको आपके वेटिंग टिकट का सही हाल एक दिन पहले ही पता चल जाएगा. दरअसल, रेलवे अब 4 घंटे नहीं, 24 घंटे पहले ही रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने वाली है. अभी इसका ट्रायल बीकानेर रेल डिवीज़न में किया जा रहा है, और जल्द ही इसको पूरे रेलवे में अपनाया जाएगा.

इस नई व्यवस्था की शुरुआत 6 जून से उत्‍तर पश्चिम जोन के बीकानेर डिवीजन में ट्रेन नंबर 15910 अवध असम एक्‍सप्रेस से इसकी शुरुआत की गयी है. जो लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाती हैै. यह प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है. अगर सफल रहा तो दूसरी ट्रेनों में भी किया जा सकता है. इस तरह का प्रस्‍ताव तैयार किया गया था. जल्दी चार्ट तैयार करने के फायदे को भी बताया था. इस नई व्यवस्था का तत्काल या अन्य प्रकार की टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. तत्काल टिकटों की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी.

मौजूदा समय कई ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट 400 यात्रियों तक पहुंच जाती है, जिसके कारण कई टिकटें कन्फर्म नहीं हो पातीं. अंतिम समय में कंफर्म न होने से यात्रियों को परेशनी होती है. इस कदम से अंतिम समय में होने वाली बुकिंग कैंसिल की समस्या से भी निपटा जा सकेगा. रेलवे का नया कदम यात्रियों और रेलवे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है. यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी और रेलवे को अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. (Confirm Rail Ticket )

छुट्टियों और त्‍यौहारी सीजन में सबसे ज्‍यादा फायदा

गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों के दौरान और त्‍यौहारी सीजन में ट्रेनों में खूब मारामारी रहती है. कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्‍ट 400 से पार हो जाती है. नई सुविधा शुरू होने के बाद भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को भी राहत मिलेगी.

Back to top button
error: Content is protected !!