Google Analytics —— Meta Pixel

Iron trader tax fraud : 26 करोड़ का टैक्स फ्रॉड, लोहा कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी फर्म बनाकर की हेराफेरी, स्टेट GST की कार्रवाई

Iron trader tax fraud : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े टैक्स घोटाले का खुलासा हुआ है। स्टेट GST टीम ने लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल (32) को 26 करोड़ रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया है। अमन अग्रवाल पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स हेराफेरी करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें :- रेलवे का नया नियम: अब 24 घंटे पहले तैयार होगा वेटिंग लिस्ट चार्ट, टिकट कंफर्मेशन का पहले पता चलेगा

ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के दौरान कुल 262 करोड़ रुपए की खरीदी-बिक्री दिखाकर फर्जीवाड़ा किया गया। कारोबारी ने 10 बोगस फर्म के जरिए इनवॉइस बनवाए और 26 करोड़ का ITC लिया। इसके बाद वह इनपुट टैक्स को छत्तीसगढ़ की दूसरी फर्जी फर्मों को बिक्री के रूप में दिखाता रहा।

पकड़े गए कारोबारी की दो प्रमुख फर्में- अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज हैं। ये फर्में आयरन स्क्रैप और लोहे के व्यापार में सक्रिय बताई जा रही हैं। कार्रवाई GST एक्ट की धारा 69 और 132 बी के अंतर्गत की गई है। अधिकारी मानते हैं कि आरोपी जानबूझकर टैक्स चोरी की योजना में शामिल था। (Iron trader tax fraud)

जांच में यह भी सामने आया कि इन फर्मों का कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है और सभी दस्तावेज जालसाजी से तैयार किए गए हैं। फर्जी फर्मों के जरिए खरीद-बिक्री दर्शाकर सरकारी खजाने को 26 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया गया। (Iron trader tax fraud)

स्टेट GST की विशेष टीम ने दस्तावेजों की गहन पड़ताल के बाद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। बुधवार को अमन अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां मामले की सुनवाई होगी। आगे की जांच में कुछ और नामों के उजागर होने की संभावना जताई जा रही है। (Iron trader tax fraud)

Back to top button
error: Content is protected !!