Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM भूपेश बघेल का पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा फिर वार, कहा- चंदा लेना बंद करें कथावाचक

Ex CM Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कथावाचक प्रदीप मिश्रा पर फिर हमला बोला है। उन्होंने दोनों कथावाचकों को ढोंगी कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे कथावाचक अंधविश्वास फैलाकर लोगों की आस्था का व्यापार कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि अगर कथाओं, टोटकों और दिव्य दावों से ही हर समस्या का समाधान संभव है तो फिर लोगों से चंदा क्यों लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर जनता की भावनाओं से खेलना कहां तक सही है।

यह भी पढ़ें:- बाबा बागेश्वर को सरकारी विमान से लाने पर बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सरकारी विमान से बुलाया गया, जो सीधे तौर पर जनता के पैसे का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसे कई साधु-संत हैं, जिन्हें धर्म और शास्त्रों की गहरी समझ है। अगर बागेश्वर बाबा चाहें तो उनसे शास्त्रार्थ कर लें। बघेल ने कहा कि हम न तो धर्म के खिलाफ हैं और न ही बाबाओं के खिलाफ, लेकिन अंधविश्वास फैलाना बंद होना चाहिए। कथा और भक्ति तब तक पवित्र नहीं हो सकती, जब तक उसमें पैसों का लेन-देन जुड़ा हो। (Ex CM Bhupesh Baghel)

पंडित प्रदीप मिश्रा पर भी तंज

पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर एक लोटा जल से सारी बीमारियां और परेशानियां खत्म हो सकती हैं तो फिर चंदा क्यों लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे लोगों को भ्रमित करते हैं और असली समस्याओं से ध्यान भटकाते हैं। डिप्टी CM अरुण साव पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि क्या उन्होंने सनातन धर्म का ठेका ले लिया है। उन्होंने पूछा कि यह टेंडर कब और कहां हुआ। बघेल ने कहा कि धर्म किसी पार्टी या व्यक्ति की बपौती नहीं हो सकता। (Ex CM Bhupesh Baghel)

भाजपा पर राजनीतिकरण का आरोप

भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता किसी एक कथावाचक की वजह से धार्मिक नहीं हुई है, बल्कि यहां की सांस्कृतिक परंपराएं सदियों पुरानी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक आयोजनों को संरक्षण देकर धर्म को राजनीतिक हथियार बना रही है, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से जूझ रही है। बघेल ने डिप्टी CM अरुण साव को लेकर कहा कि जैसे जंगल में सबने मिलकर एक बंदर को राजा बना दिया, वैसी ही स्थिति प्रदेश की सत्ता में दिखाई दे रही है। उन्होंने अमर अग्रवाल को लेकर कहा कि उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया, इसलिए अब वे संतरी बन गए हैं। (Ex CM Bhupesh Baghel)

Back to top button
error: Content is protected !!