मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति, आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट काम करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Excellence in E Office: मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-ऑफिस, समयबद्ध उपस्थिति और आई-गाट में प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट काम करने के लिए सम्मानित किया। मुख्य सचिव ने सम्मान प्राप्त करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। विकासशील ने कहा कि मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारी समय पर अपनी उपस्थित दर्ज कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि मंत्रालय में 10 बजे से पहले आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मुख्य सचिव ने मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित और प्रभावी निराकरण समेत कार्यालयीन समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों को सितंबर माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारी तेज, लोकभवन में हुई बैठक
विभागीय श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभागों में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पहले, आदिम जाति विकास विभाग दूसरे और चिकित्सा शिक्षा विभाग तीसरे स्थान पर रहा। संयुक्त सचिव श्रेणी में आदिम जाति विकास विभाग के भूपेन्द्र कुमार राजपूत पहले, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के अनुपम त्रिवेदी दूसरे और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिदानंद आलोक तीसरे स्थान पर रहे। उप सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग की लवीना पाण्डे पहले, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के किशोर कुमार भूआर्य दूसरे और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दूरदेशी राम सोन्टापर तीसरे स्थान पर रहे।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के पूरन लाल साहू अव्वल
अवर सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के पूरन लाल साहू पहले, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के भूपेन्द्र सिंह राजपूत दूसरे, गृह विभाग के सोनचंद साहू तीसरे स्थान पर रहे। अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विरेन्द्र कुमार पहले, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की पी.दुर्गा दूसरे, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के शिवकुमार गोड़ तीसरे स्थान पर रहे। सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वर्षा रानी अग्रवाल पहले, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के बेरनाथ कूजूर दूसरे, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सुप्रिया बागड़े तीसरे स्थान पर रही। (Excellence in E Office)
सामान्य प्रशासन विभाग-1 के धनेश्वर पटेल फर्स्ट
वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सामान्य प्रशासन विभाग-1 के धनेश्वर पटेल पहले, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सलीम शैलेन्द्र टोप्पो दूसरे, चिकित्सा शिक्षा विभाग की ललीता राय तीसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सुप्रतिक्षा खलखो पहले, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अजय राठिया दूसरे स्थान पर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभु सिंह राठिया तीसरे स्थान पर रहे। टेक्निकल सेक्शन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के राम नरेश पाल पहले स्थान पर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के ऋषिकेश मिर्चे दूसरे स्थान पर और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सुतृप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर रही।
इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित
समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए टॉप-10 में जिन अधिकारियों को सम्मानित किया गया है, उनमें सहायक अनुभाग अधिकारी शिवचरण राठौर, भृत्य सेठलाल यादव, सहायक अनुभाग अधिकारी मीरा, सहायक अनुभाग अधिकारी सुगामीनी वर्मा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अनुभाग अधिकारी मंजूषा राजपूत, सहायक अनुभाग अधिकारी दीपक श्रीवास, अनुभाग अधिकारी शिवकुमार गोड़, आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत, अनुभाग अधिकारी महेश कुमार तिवारी है। आई-गाट कर्मयोगी में प्रशिक्षण प्राप्त करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस माह वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की पहले स्थान पर सुमंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स, दूसरे स्थान पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विरेन्द्र धु्रव ने 235 कोर्स किए हैं। (Excellence in E Office)
डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे सम्मानित
इसी तरह से पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय तीसरे स्थान पर रहे। इन्होंने आई-गाट 136 प्रशिक्षण कोर्स किए हैं। ई-ऑफिस में विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह धु्रर्वे, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर सुनिशा नेताम मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया। विभागाध्यक्ष कार्यालय में ई-ऑफिस व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पहले स्थान पर उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त सुरीता यादव, दूसरे स्थान पर लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के बेनीराम साहू, तीसरे स्थान पर वाणिज्यकर विभाग के तेजराम बढ़ई, चौथे स्थान पर उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा, पांचवे स्थान पर नगरीय प्रशासन विभाग की सुसौमित्रा प्रधान को सम्मानित किया गया।



