Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती

Excise Constable Job: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, आबकारी विभाग के 200 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें सिर्फ प्रदेश के स्थानीय निवासियों को मौका मिलेगा। आवेदक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट https://vyapameg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:- BLA Attack on PAK Army : भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद मुनीर की सेना पर बड़ा हमला, बलोच आर्मी ने IED विस्फोट से उड़ाई गाड़ी, 12 जवान मरे

छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग की ओर से पारंपरिक शिल्प कलाओं के संरक्षण, प्रचार-प्रसार, जागरूकता और रूचि जागृत करने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस साल भी ‘आकार-2025’ पारंपरिक शिल्प समेत विविध कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 15 से 31 मई 2025 तक दो पाली में सुबह 7 से 10 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 8 बजे तक महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित होगा। ‘आकार-2025’ प्रशिक्षण शिविर में इच्छुक प्रशिक्षु को फाइन आर्ट, नाटक, स्केचिंग, कैनवास पेंटिंग, जूट शिल्प, मेहंदी आर्ट, गोदना आर्ट, छत्तीसगढ़ी ज्वेलरी, ट्रॉयबल वुडन आर्ट, भरथरी गाथा, नाचा, लोक नृत्य-गीत, आदिवासी नृत्य, गीत, सेंड आर्ट, धान ज्वेलरी, ड्राई फ्लावर, ढोकरा शिल्प, वाद्ययंत्र प्रशिक्षण और मेकिंग, टेराकोटा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे विधाओं में ख्याति प्राप्त पारंगत कला गुरूओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। (Excise Constable Job)

प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुल्क 200 रुपए आकार प्रशिक्षण कार्यालय 2025 में जमा कर ID कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। दिव्यांग और अनाथ बच्चों को प्रशिक्षण शुल्क में छूट रहेगी। संचालनालय, संस्कृति और राजभाषा, सेक्टर-27, व्यावसायिक परिसर, द्वितीय तल, नवा रायपुर अटल नगर के कार्यालयीन समय में संस्कृति विभाग समेत E-mail- sanskriti.rajbhasha@gmail-com, वेबसाइट www.cgculture.in से प्रशिक्षण शिविर संबंधित जानकारी और आवेदन प्रारूप भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित कलाओं को समापन दिवस के अवसर पर परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। (Excise Constable Job)

Back to top button
error: Content is protected !!