Google Analytics —— Meta Pixel

मंत्री लखमा ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, गरियाबंद में एक गिरफ्तार

Excise Minister Lakhma: आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा शराब का अवैध विक्रय और तस्करी करने वालों पर लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। विशेष सचिव सह आयुक्त आबकारी महादेव कावरे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने गरियाबंद जिले में शराब के अवैध संग्रहण के मामले में छापेमारी करते हुए ओडिशा से निर्मित कुल 250 लीटर शराब जब्त किया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी वृत्त देवभोग अंतर्गत निष्ठीगुड़ा निवासी पिताम्बर से ओडिशा से बाइक में एक जूट बोरी के अंदर 250 पाउच ट्रिपल घोड़ा छाप कच्ची शराब परिवहन करते हुए बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में हुई बच की खेती की शुरुआत, एक एकड़ में 1 लाख से भी ज्यादा आय

इसी तरह गरियाबंद अंतर्गत सुरूंगपानी बांजीपानी ओडिशा मार्ग के जंगल में तालाशी लिए जाने पर एक बोरी में जेब्रा छाप पाउच और 4 जरिकेन में भरी हुए 140 बल्क लीटर कुल मात्रा 180 बल्क लीटर कच्ची शराब बरामद कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि दोनों प्रकरणों में बोरी के अंदर ओडिशा से निर्मित 110 बल्क लीटर और 4 प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई 140 बल्क लीटर कुल 250 बल्क लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। (Excise Minister Lakhma)

तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें: मंत्री लखमा

बता दें कि आबकारी मंत्री लखमा ने आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का विभाग में पालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टि में रखते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित आबकारी जांच चौकियों में सीसीटीवी कैमरों के सर्विलांस में वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अवैध शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  (Excise Minister Lakhma)

आबकारी मंत्री लखमा ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर, सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सुनियोजित कार्य-योजना के साथ कार्रवाई करें। उन्होंने बैठक में अन्य राज्यों से आने वाले मदिरा विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण, राज्य में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थाें के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, तस्करी, कालाबाजारी, मिलावटी शराब विक्रय पर कठोर कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय टोल फ्री नंबर 14405 पर प्राप्त शिकायतों और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर शिकायतों के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। (Excise Minister Lakhma)

Excise Minister Lakhma

आबकारी मंत्री लखमा ने बैठक में आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का विभाग में पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टि में रखते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित आबकारी जांच चौकियों में सीसीटीवी कैमरों के सर्विलांस में वाहनों की सघन जांच करें। विभागीय समीक्षा बैठक में महादेव कावरे, विशेष सचिव सह आयुक्त आबकारी और मुख्यालय में पदस्थ समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण, संभागीय समेत जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। (Excise Minister Lakhma)

Back to top button
error: Content is protected !!