Google Analytics —— Meta Pixel

एक्स्ट्राआर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में 10वीं के छात्रों को दी भावभीनी विदाई

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ भव्य आयोजन

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय स्थित पुराना बस स्टैंड के पास एक्स्ट्राआर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का शीर्षक “आगाज: एक नई शुरुआत” रखा गया। कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े :- मोवा से ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का भव्य शुभारंभ, सेमरिया के लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल में हुआ भव्य स्वागत सत्कार

दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद कक्षा 9वीं के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें आकर्षक नृत्य, सुरीले गीत और एक लघु नाटक शामिल रहा। इन प्रस्तुतियों ने विद्यालय में बिताए सुनहरे पलों की यादें ताजा कर दीं।

एक्स्ट्राआर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल
एक्स्ट्राआर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल

‘मिस्टर एंड मिस फेयरवेल’ प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र समारोह का मुख्य आकर्षण ‘मिस्टर एंड मिस फेयरवेल’ प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। इस दौरान छात्रों में उत्साह और उमंग देखने लायक था।

छात्रों ने साझा किए यादगार अनुभव

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए। शिक्षकों और साथियों से बिछड़ने की भावना से कई छात्रों की आँखें नम हो गईं, जिससे माहौल भावुक हो उठा।

प्रबंधन और शिक्षकों ने दिए प्रेरणादायक संदेश

स्कूल के संचालक अभिषेक तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “मंजिल दूर जरूर है, पर चलते रहना हमारी फितरत में होना चाहिए।” श्री टुकेश्वर वर्मा ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता शुक्ला ने कहा—
“बोर्ड परीक्षा केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। हमें गर्व है कि हमारे छात्र शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कारों में भी ‘Extraordinary’ हैं। आप जहाँ भी जाएँ, विद्यालय का नाम रोशन करें।”

स्मृति-चिह्न देकर किया गया सम्मान

विद्यालय के उप-प्राचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट किए गए। इससे समारोह और भी यादगार बन गया। डीजे फन और सामूहिक भोजन के साथ समापन कार्यक्रम के अंत में डीजे फन और दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया, जहाँ सभी ने साथ मिलकर अंतिम बार विद्यालय की यादें संजोईं।

शिक्षकों और कर्मियों का सराहनीय सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से रवि श्रीवास, यशवंत वैष्णव, आकांक्षा पांडेय, प्रिया शुक्ला, सपना तिवारी, काजोल ध्रुव, सुशील मनहरे और हरीश साहू का सहयोग सराहनीय रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!