Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur : मोवा से ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का भव्य शुभारंभ, सेमरिया के लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल में हुआ भव्य स्वागत सत्कार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से आज “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धार्मिक विधि-विधान के साथ पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर पावन गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : होली पर शराब दुकानें खुली रखने के फैसले पर सियासत गरम, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश

रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक प्रस्तावित यह पदयात्रा 18 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान गिरौदपुरी धाम मेले में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सेमरिया में हुआ भव्य स्वागत

पदयात्रा जब सेमरिया स्थित श्री लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल के पास पहुंची, तब बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों और सामाजिक जनों ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया। श्रद्धालुओं और सामाजिक बंधुओं का भी आत्मीयता के साथ अभिनंदन किया गया।

गुरु खुशवंत साहेब का संदेश

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह पदयात्रा सामाजिक समरसता, मानव कल्याण और एकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी से सामाजिक भेदभाव और द्वेष से ऊपर उठकर “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अनेक जनप्रतिनिधि और संत समाज रहे उपस्थित

कार्यक्रम में धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक मोतीलाल साहू, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित संत समाज के प्रतिनिधि एवं सर्व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रबंधन ने किया आत्मीय स्वागत

स्वागत अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेमरिया के संचालक डॉ. प्रशांत नायक, डॉ. पी.आर. घृतलहरे, डॉ. गोपाल साहू, जितेन्द्र वर्मा, सनत कुमार, खिलेश्वरी साहू, नंदनी चेलक, सरोजिनी कुमार, लीना लहरी, निशा वर्मा, पायल वर्मा, मंजू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश की खुशहाली की कामना

डॉ. प्रशांत नायक ने कामना व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा संचालित यह पदयात्रा प्रदेश के नागरिकों के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।

Shri Laxminarayan Hospital Semariya

Shri Laxminarayan Hospital Semariya

Back to top button
error: Content is protected !!