Chhattisgarh : होली पर शराब दुकानें खुली रखने के फैसले पर सियासत गरम, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को खुला रखने के फैसले को लेकर राजनीतिक (Chhattisgarh Politics) माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़े :- Rajya Sabha Elections 2026 : 16 मार्च को 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, 10 राज्यों में होगी वोटिंग
कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि होली एक महत्वपूर्ण त्योहार है और इस दिन आपराधिक घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में शराब दुकानों को खुला रखना गलत निर्णय है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजस्व के लिए प्रदेश को नशे की ओर धकेल रही है। (Chhattisgarh Politics)
वहीं राज्य की नई आबकारी नीति में ड्राई डे की संख्या 7 से घटाकर 3 दिन किए जाने पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि फैसले समय और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। सरकार का उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रखना है।
मंत्री ने गुरु घासीदास बाबा के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा, “जैसा खाएंगे वैसा मन रहेगा और जैसा पिएंगे वैसी वाणी होगी।” उन्होंने बताया कि सरकार नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चला रही है और पदयात्रा के माध्यम से भी लोगों को नशा छोड़ने का संदेश दिया जाएगा।
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अनावश्यक मुद्दे उठाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है और कांग्रेस के आरोप निराधार हैं।
फिलहाल होली पर शराब दुकानें खुली रखने के फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है और दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। (Chhattisgarh Politics)



