Google Analytics —— Meta Pixel

Rajya Sabha Elections 2026 : 16 मार्च को 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, 10 राज्यों में होगी वोटिंग

Rajya Sabha Elections 2026 : भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने आज बुधवार, 18 फरवरी 2026 को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी। ये सीटें अप्रैल 2026 में अलग-अलग तारीखों पर रिक्त हो रही हैं। आयोग के अनुसार, इन सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा।

यह भी पढ़े :- शादी सीजन में राहत: सोने-चांदी के दाम गिरे, जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट

चुनाव 10 राज्यों — महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार — में होंगे। मौजूदा सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के कारण ये चुनाव (Rajya Sabha Elections 2026) आवश्यक हो गए हैं।

राज्यवार सीटों का ब्योरा

  1. महाराष्ट्र – 7 सीटें
  2. तमिलनाडु – 6 सीटें
  3. पश्चिम बंगाल – 6 सीटें
  4. बिहार – 5 सीटें
  5. ओडिशा – 4 सीटें
  6. असम – 3 सीटें
  7. छत्तीसगढ़ – 2 सीटें
  8. हरियाणा – 2 सीटें
  9. तेलंगाना – 2 सीटें
  10. हिमाचल प्रदेश – 1 सीट

राज्यवार पार्टी स्थिति

महाराष्ट्र

खाली हो रही 7 सीटों में से भाजपा और एनसीपी (शरद पवार गुट) के पास दो-दो सीटें हैं, जबकि कांग्रेस, आरपीआई (ए) और शिवसेना (यूबीटी) के पास एक-एक सीट है। राज्य में वरिष्ठ नेता शरद पवार का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। मौजूदा समीकरणों के अनुसार सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को बढ़त मिल सकती है।

तमिलनाडु

यहां वर्तमान स्थिति में डीएमके के पास 4 सीटें, एआईएडीएमके के पास 1 और टीएमसी (एम) के पास 1 सीट है। समीकरणों के अनुसार इंडिया ब्लॉक को 4 और एनडीए को 2 सीटें मिलने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल

यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पास 4 और सीपीआई-एम के पास 1 सीट है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है और एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार

बिहार में 5 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें 2 सीटें जेडीयू, 2 आरजेडी और 1 राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के पास है। गठबंधन के हिसाब से 3 सीटें एनडीए घटक दलों की और 2 सीटें इंडिया ब्लॉक के पास हैं।

राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने वाले समय में संसद के उच्च सदन में दलों की ताकत के समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं। (Rajya Sabha Elections 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!