गंगा नदी में नहाने गए 4 लोगों की डूबकर मौत, मृतकों में RAF जवान भी शामिल

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी में नहाते गए 4 लोग हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, गंगा नदी में नहाने के दौरान RAF जवान, उनका बेटा-बेटी और पड़ोसी का बच्चा डूब गए, जिनका शव बरामद हो गया है। बिजली कटने के कारण घर में पानी नहीं आ रहा था। इसलिए ये लोग घाट पर नहाने गए थे। हादसा शिवकुटी के घाट पर हुआ। बता दें कि रैपिड एक्शन फोर्स के 101 बटालियन के जवान उमेश अपने बेटे विवेक (उम्र 12 साल), बेटी स्वीटी (उम्र 8 साल) और पड़ोसी अभय प्रताप सिंह के बेटे अभिनव (उम्र 10 साल) के साथ सुबह करीब 8 बजे घाट पहुंचे थे। सभी लोग नहाने के लिए नदी में उतरे। इस बीच सभी नदी के बीच में बने टीले पर जाने लगे।

यह भी पढ़ें:- पटाखा कारोबारी के घर पर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

टीले में जाने के दौरान बच्चे डूबने लगे। उमेश ने जब बच्चों का शोर सुना तो वह उन्हें बचाने की कोशिश करने लगा, लेकिन 3 बच्चों समेत खुद गंगा में डूब गए। सूचना पर रैपिड एक्शन फोर्स और गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद पहले उमेश, विवेक और अभिनव के शव को नदी से निकाला गया। इसके कुछ देर बाद बेटी स्वीटी का भी शव बरामद हो गया। शवों को शिवकुटी पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि सुबह से बिजली नहीं आ रही थी। इस वजह से सभी लोग गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे। घर पर उमेश का एक 4 साल का बेटा छोटू और पत्नी संगीता ही बचे थे। (Prayagraj News)

RAF जवान उमेश छोटू को भी ले जा रहे थे, लेकिन जब बच्चा रोने लगा तो वह उसे संगीता की गोद में देकर चले गए। बताया जा रहा है कि उमेश का कुछ दिन पहले श्रीनगर के लिए ट्रांसफर हो चुका था। वह बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे। इससे पहले प्रयागराज के संगम में जेटी टूटने से 9 लोग डूब गए थे, जिनमें से 5 शव बरामद कर लिए गए हैं। आंधी की वजह से हुए इस हादसे में 9 लोग डूब गए थे। हादसे के तुरंत बाद 4 लोगों को बचा लिया गया था। जबकि बाकि 5 लोगों की मौत हो गई। (Prayagraj News)

Related Articles

Back to top button