Google Analytics —— Meta Pixel

BJP फिर जीती तो अमित शाह को PM बनाएंगे मोदी: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Kejriwal on PM Modi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीधा जेल से मैं आपके बीच आ रहा हूं। 50 दिन के बाद आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। अभी मैंने परिवार के साथ मंदिर जाकर दर्शन किए। किसी को उम्मीद नहीं थी की चुनाव के बीच में मैं आपके बीच आ जाऊंगा, लेकिन हमारे ऊपर बजरंग बली कृपा है। हमारी पार्टी को कुचलने, खत्म करने में प्रधानमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एक साथ पार्टी के चार टॉप के नेता को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:- Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल बोले – हमारे ऊपर बजरंग बली की कृपा, तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं

दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा कि यह एक पार्टी नहीं एक सोच हैं, जितना यह खत्म करेंगे उतनी यह पार्टी बढ़ेगी, जो लोग मोदी जी से मिलने जाते हैं, वे प्रधानमंत्री से सबसे पहले AAP पार्टी के बारे में 10-15 मिनट बात करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है। उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’। देश के सारे नेताओं को मोदी जी खत्म करना चाहते हैं, जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे। अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे, जितने भी विपक्ष के नेता हैं वे जेल में होंगे। (Kejriwal on PM Modi)

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी। शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्यप्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया। उनकी राजनीति खत्म कर दी। वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तरप्रदेश का CM बदल दिया जाएगा। यही तानाशाही है। केजरीवाल ने कहा कि मैं भाजपा से पूछता हूं कि आपका PM कौन होगा? (Kejriwal on PM Modi)

उन्होंने कहा कि मोदी जी अगले साल 75 साल के हो रहे हैं। भाजपा के अंदर 2014 में मोदी जी ने खुद नियम बनाए थे कि BJP में जो भी 75 साल का होगा उसे रियाटर कर दिया जाएगा। अब मोदी जी रिटायर होने वाले हैं। अगर इनकी सरकार बनी तो सबसे पहले दो महीनों में वे योगी जी को निपटाएंगे। इसके बाद अगले साल सबसे खास अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। मोदी जी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं। ये अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। केजरीवाल 10 मई को तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। कोर्ट ने उन्हें 1 जून यानी 22 दिन के लिए राहत दी है। उन्हें 2 जून को तिहाड़ में फिर सरेंडर करना होगा। (Kejriwal on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!