ओडिशा के किसानों को भी छत्तीसगढ़ वाली गारंटी, PM नरेंद्र मोदी ने किया ये ऐलान

PM Modi in Bolangir: PM नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बोलांगीर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओडिशा की धरती, ओडिशा की संस्कृति हज़ारों साल पुरानी है। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ यहां की गरीबी की तस्वीरें ही दुनिया को दिखाई। BJD ने भी न गरीबी दूर करने के लिए कुछ किया, न कांग्रेस का प्रयासों को रोकने की हिम्मत दिखाई, लेकिन आपका ये बेटा ओडिशा की गौरवमयी धरोहर को मां भारती का सर्वश्रेष्ठ आभूषण मानता है। आपके इलाके में मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने के लिए आए हैं। गाजे बाजे से उनकी विदाई कर दीजिए।
यह भी पढ़ें:- BJP फिर जीती तो अमित शाह को PM बनाएंगे मोदी: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर नवीन पटनायक आपके यहां चुनाव प्रचार के लिए आ जाएं तो उनसे पूछना कि आप जहां से चुनाव लड़ रहे हैं बिना कागज लिए वहां के दस गांवों के नाम बोल दीजिए। वे दस गांवों के नाम नहीं बता पाएंगे। वे यहां की जमीन से कटे हुए हैं, वे आपसे कटे हुए हैं। मोदी की गारंटी है कि मोदी की सरकार बनने के बाद जैसे ही आपका धान लेंगे 48 घंटे में सीधा आपके खाते में पैसा जमा हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने गारंटी दी थी और सरकार बनते ही पहले 30 दिन में ही गारंटी पूरी कर दी। (PM Modi in Bolangir)
I am from a poor family, so I empathise with your plight.
I work relentlessly day in and day out to uplift your living conditions. I have helped 25 crore people move out of poverty. I will not stay put till all the poor are uplifted…
– PM Shri @narendramodi
Watch full… pic.twitter.com/YDKx2Uc46Z
— BJP (@BJP4India) May 11, 2024
PM मोदी ने कहा कि ओडिशा में बीजेडी को अलविदा कहने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूरा ओडिशा एक सुर में कह रहा है, ‘ओडिशा के लिए डबल इंजन सरकार’। जब दिल्ली में G-20 सम्मेलन हुआ…पूरी दुनिया के बड़े-बड़े नेता आए…तो मैंने वहां कोणार्क सूर्यमंदिर के चक्र के सामने उनकी तस्वीरें खिंचवाई। हमारी सरकार ने ही ओड़िया वीरता के प्रतीक पाइका संग्राम के मेमोरियल को स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने पाइका संग्राम के सम्मान में एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। और सबसे बड़ी बात, ये भाजपा सरकार ही है, जिसने पहली बार एक आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया। (PM Modi in Bolangir)
BJD की सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।
यहां धान किसानों को अपना MSP तक नहीं मिलता।
किसान का बहुत बड़ा हिस्सा कटनी-छटनी में चला जाता है।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा वीडियो देखें : https://t.co/uWijFwG4DE pic.twitter.com/mABxr0vaoF
— BJP (@BJP4India) May 11, 2024
उन्होंने कहा कि आज ओडिशा की बेटी देश की तीनों सेनाओं को कमांड करती है। आज ओडिशा की बेटी राष्ट्र का गौरव है। आज ओडिशा की बेटी राष्ट्र को दिशा दे रही है। आज ओड़िया संस्कृति संकटों में घिरी हुई है। ओड़िया अस्मिता कैसे बचेगी? हम ओड़िया अस्मिता को किसी के यहां गिरवी नहीं रख सकते हैं। इसलिए भाजपा ने ठान लिया है कि वो ओडिशा को इन संकटों से निकालकर ही रहेगी। 4 जून बीजद सरकार की समाप्ति तिथि है। 10 जून को बीजेपी सीएम भुवनेश्वर में शपथ लेंगे। हम आपको एक ऐसा मुख्यमंत्री देंगे, जो ओडिशा में पैदा हुआ हो और जो इस भूमि की परंपरा को जानता हो और उसकी कद्र करता हो। (PM Modi in Bolangir)
जब दिल्ली में G-20 सम्मेलन हुआ, पूरी दुनिया के बड़े-बड़े नेता आए…
तो मैंने वहां कोणार्क सूर्यमंदिर के चक्र के सामने उनकी तस्वीरें खिंचवाईं।
हमारी सरकार ने ही ओडिया वीरता के प्रतीक पाइका संग्राम के मेमोरियल को स्वीकृति दी। पाइका संग्राम के सम्मान में एक सिक्का और डाक टिकट भी… pic.twitter.com/75n6Pi2A5l
— BJP (@BJP4India) May 11, 2024
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने करीब 25 साल तक BJD को अवसर दिया। BJD नेताओं के पास बंगले हो गए, गाड़ियां आ गई, लेकिन यहां के नौजवान पलायन के लिए मजबूर हैं। इन समस्याओं का निदान आपके वोट से होगा। विधानसभा और लोकसभा दोनों में कमल का बटन दबाइए, समस्याओं का जाना शुरू हो जाएगा। BJD की सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। यहां धान किसानों को अपना MSP तक नहीं मिलता। यहां धान मंडी घोटाला होता है। किसान का बहुत बड़ा हिस्सा कटनी-छटनी में चला जाता है। इसलिए अब ओडिशा भाजपा ने घोषणा की है कि धान किसानों के पास से 3,100 रुपये का MSP धान किसानों को मिलेगा। (PM Modi in Bolangir)
BJP ने छत्तीसगढ़ में भी किया था वादा
उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी है। जैसे ही आपका धान लेंगे, उसके 48 घन्टे में ही आपके खाते में उसका पैसा सीधे जमा हो जाएगा। यहां ओडिशा में डबल इंजन की सरकार पक्की है, लेकिन इसके लिए लोकसभा हो या विधानसभा, आपका हर एक वोट भाजपा को मिलना चाहिए। आपका हर एक वोट मोदी की ताकत बढ़ाएगा, मोदी को मजबूत करेगा। पहले मतदान, फिर जलपान के संकल्प के साथ आपको वोट करना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान भी BJP ने 3,100 रुपये में धान खरीदी का वादा किया था, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। (PM Modi in Bolangir)



