माना एयरपोर्ट पर राज्यपाल उइके को दिया गया फेयरवेल, विमान तक छोड़ने गए CM भूपेश बघेल

Farewell Given to Governor: राज्यपाल अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल उइके को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी। इसके साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी उइके को विदाई दी।

यह भी पढ़ें:- राज्यपाल उइके को दी गई भावभीनी विदाई, कल मणिपुर में लेंगी शपथ

इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे। बता दें कि अनुसुईया उइके  को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। 

वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके को विदाई देने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर हम सबने विदाई दी। मणिपुर राज्यपाल के रूप में नव दायित्व के लिए छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से शुभकामानाएं। बता दें कि आरक्षण विवाद के बीच हाल ही में राज्यपाल अनुसुईया उइके को छत्तीसगढ़ से हटाकर मणिपुर का राज्यपाल बना दिया गया। इस पर भी CM बघेल ने ट्वीट कर अनुसुईया उइके को बड़ी बहन बताते भाजपा पर निशाना साधा था। CM ने लिखा था कि मुझे इस बात की पीड़ा हमेशा रहेगी कि भाजपा ने उन्हें उनकी भावनाओं के अनुरूप काम नहीं करने दिया। (Farewell Given to Governor)

गौरतलब है कि राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता के हित में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। राष्ट्रपति ने अनुसूईया उइके को जनवरी 2019 में छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया था। वे करीब चार साल इस पद पर रहकर विदा हुईं। इस बीच उन्होंने स्वेच्छानुदान मद से लोगों की मदद के लिए 2 करोड़ 46 लाख 55 हजार 245 रुपए मंजूर कराये थे। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से 166 मुलाकातें की। 61 बार वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुईं। 157 सम्मेलनों में भाग लिया। इसके साथ ही कई उल्लेखनीय कार्य किया, जिसके लिए उन्हें याद रखा जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल सुबह 10 बजे माना विमान से पहुंचेंगे।  (Farewell Given to Governor)

Related Articles

Back to top button