कल रायपुर पहुंचेंगे नए गवर्नर हरिचंदन, 23 फरवरी को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

New Governor Harichandan Oath: छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 23 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हरिचंदन आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे, जहां से विदाई के बाद वे सुबह 10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे, जहां सरकार की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजभवन के लिए रवाना होंगे। बता दें कि राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को सुबह 11.30 बजे राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- माना एयरपोर्ट पर राज्यपाल उइके को दिया गया फेयरवेल, विमान तक छोड़ने गए CM भूपेश बघेल

तीन अगस्त 1934 में पैदा हुए हरिचंदन अभी 89 साल के हैं। उन्होंने 1971 में भारतीय जनसंघ जॉइन किया था। जनता पार्टी के गठन तक वे जनसंघ से ओडिशा के महामंत्री थे। 1980 में भाजपा के गठन के बाद उन्हें ओडिशा यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया है। वे 1988 तक भाजपा के अध्यक्ष रहे। उसके बाद उन्होंने बीजू जनता दल जॉइन कर लिया। 1996 में वे फिर भाजपा में लौटे। हरिचंदन पांच बार विधायक रहे हैं। पहली बार जनता लहर में 1977 में चिल्का सीट से चुनाव जीते थे। बिस्वा भूषण हरिचंदन को जुलाई 2019 में आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाकर भेजा गया था। (New Governor Harichandan Oath)

उन्होंने भुवनेश्वर सेंट्रल सीट का भी प्रतिनिधित्व किया। भाजपा-बीजद गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे। हरिचंदन ने ओडिशा के पाइका विद्रोह सहित कई पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं। वहीं कांग्रेसी होकर भाजपा में आईं अनुसूईया उइके को सरकार ने 16 जुलाई 2019 को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्ति किया था। उन्होंने 17 जुलाई को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। इसके ठीक एक महीने बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई सरकार ने काम शुरू किया था। मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तत्कालीन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कराया था। (New Governor Harichandan Oath)

Related Articles

Back to top button