जिले को और तेजी से विकास की ओर ले जाने की जरूरत: रजत बंसल

Farewell to Rajat Bansal: बलौदाबाजार जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर रजत बंसल और जिला पंचायत CEO गोपाल वर्मा को भावभीनी विदाई दी गई। राज्य शासन द्वारा कलेक्टर रजत बंसल की नवीन पदाथपना मनरेगा आयुक्त के पद पर की गई है। वहीं जिला पंचायत CEO वर्मा को कलेक्टर जिला खैरागढ़-छुई-खदान-गंडई पदस्थ किया गया है। विदाई समारोह में जिला प्रशासन की तरफ से कलेक्टर बंसल और जिला पंचायत CEO वर्मा को जिले में उनके कार्यकाल को यादगार बनाने के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें:- ED केस में भी सिसोदिया को जमानत नहीं, जज ने कहा- घोटाले का मास्टरमाइंस मनीष

समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर बंसल ने कहा कि करीब 10 महीने जिले में कार्य करने का अवसर मिला, लेकिन फील्ड में काम करते हुए लगभग 10 साल हो गए हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को अमूमन एक मुश्किल जिले के रूप में देखा जाता है, जो मेरे दृष्टि से सही नहीं है। यहां रिसोर्स की कमी नहीं है, जिसे विकासकार्यों में लगाने की जरूरत है, ताकि और तेजी से जिले का विकास हो। उन्होंने कहा कि जिले में सभी का सकारात्मक सहयोग मिला। आगे राज्य स्तर पर दायित्व निर्वाहन की जिम्मेदारी मिली है। (Farewell to Rajat Bansal)

कलेक्टर बंसल ने कहा कि नए दायित्व के क्षेत्र में ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन अगर सोच सही दिशा में हो तो योजना का क्रियान्वयन बेहतर हो सकता है। इस सोच से काम करने का प्रयास होगा। जिला पंचायत CEO ने जिले में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिले में काम सीखने का अवसर मिला। जिले में चुनौतियों का सामना करते हुए उससे पार पाने की कोशिश सफल रही। जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने काम के प्रति बेहद सक्रिय हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने कहा कि दोनों अधिकारियों के सरल और सहज स्वभाव ने अधिकारी-कर्मचारी समेत लोगों को प्रभावित किया है। (Farewell to Rajat Bansal)

उन्होंने कहा कि आवश्यकता आधारित कामों पर ज्यादा फोकस रहा है। सहयोगात्मक व्यवहार रहा है, जो अधीनस्थ अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है। DFO मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे, SDM बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव, SDM भाटापारा नरेन्द्र बंजारा, SDM गिरौदपुरी रामरतन दुबे, संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे समेत अन्य अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कई विभागों के जिला अधिकारी समेत जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। (Farewell to Rajat Bansal)

Related Articles

Back to top button