नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, संसद परिसर में हुई थी धक्का-मुक्की

FIR Against Rahul Gandhi: संसद परिसर में धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी घायल हो गए, जिन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिर गया। सारंगी के अलावा फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है। दोनों को RML हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज और हेमंग जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने समेत 7 धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:- विधायक साहू की मेहनत रंग लाई : 104 करोड़ रूपये के विकास कार्यों से होगा गरियाबंद जिले की सड़कों का कायाकल्प

दिल्ली पुलिस ने कहा कि भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सिर्फ बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) हटाई है। बाकी सभी धाराएं वही हैं, जो शिकायत में दी गई है। बता दें कि भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें 109 (हत्या का प्रयास), 115 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 117, 125, 131 और 351 शामिल हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो सदन के अंदर और बाहर सभ्य तरीके से विरोध प्रदर्शन करते थे, लेकिन कांग्रेस ने जो किया है, उससे कांग्रेस की सोच और नेतृत्व पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। राहुल गांधी और गांधी परिवार को लगता है कि नियम और कानून उनके लिए नहीं बने हैं। उन्होंने सीढ़ियों पर खड़े NDA सांसदों को धक्का दिया और उसमें भाजपा के 2 सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। (FIR Against Rahul Gandhi)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की मुलाकात

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संसद में हंगामे के दौरान घायल हुए भाजपा सांसदों मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी से मुलाकात की। मिलने के बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा के मकर द्वार पर देश को शर्मसार करने वाली घटना हुई। नेता प्रतिपक्ष लोकसभा ने समझा कि ये मेरी जागीर है, यहां आंदोलन सिर्फ हम कर सकते हैं। संसदीय इतिहास में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना मैंने पहली बार देखी है। भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जो चरित्र था वो आज सामने आ गया है। कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी, बाबा साहब विरोधी, महिला विरोधी है। साफ दिखा कि किस प्रकार से गांधी परिवार अभी भी सत्ता में आने के लिए कितना लालायित है। इन लोगों ने जिस प्रकार से व्यवहार किया है देश उसकी निंदा करती है। भाजपा के लोग शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन कर रहे थे जानबूझकर उकसाने के लिए कांग्रेस के लोग आए और 2 सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की। (FIR Against Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!