लोकसभा में कांग्रेस के सांसदों ने सारी मर्यादा तोड़ दी: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Union Minister Shivraj Singh: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज ने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हम सोच रहे थे कि वो संसद में उनके द्वारा किए गए कुकृत्य की क्षमा मांगेंगे, लेकिन उन्होंने क्षमा नहीं मांगी। मुझे तो समझ ही नहीं आया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका अहंकार झलक रहा था। मेरा मन भारी है, व्यथित है, पीड़ा से भरा हुआ है। मैं एक दर्जन बार लोकसभा और विधानसभा का सदस्य रहा हूं। मैंने सांसदों और विधायकों के व्यवहार और आचरण को देखा है, लेकिन जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह एक अशोभनीय कृत्य था, जिसे सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें:- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, संसद परिसर में हुई थी धक्का-मुक्की

उन्होंने कहा कि अशालीन, अशोभनीय और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार किया गया, जिसकी सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता। हमारी एक आदिवासी सांसद बहन कोन्याक ने जो कुछ कहा है, वो सुनकर व्यथा से हम भर जाते हैं। उन्होंने सभापति को शिकायत की है कि उनके साथ अशालीन, असभ्य, अमर्यादित व्यवहार किया गया। सभापति कह रहे हैं कि वह उनके पास रोती हुई आई थी। क्या महिला आदिवासी सांसद के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा, क्या उनके इतने निकट पहुंचे कि वो असहज हो जाएं। मां-बहन-बेटी का सम्मान भारत की प्राथमिकता रही है, लेकिन महिला आदिवासी सांसद के साथ ऐसे व्यवहार की कोई कल्पना कर सकता है क्या? क्या हो गया है राहुल गांधी और कांग्रेस को? (Union Minister Shivraj Singh)

राहुल गांधी पर लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि भाजपा के सांसद मकर द्वार पर विरोध प्रकट कर रहे थे, तब जानबूझकर, सोच समझकर राहुल गांधी हमारे सांसदों के बीच पहुंच गए और न सिर्फ बीच में पहुंचे, बल्कि धक्कामुक्की और गुंडागर्दी की। हमारे बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी जी गिर गए और गिरने के कारण उनके माथे पर गंभीर चोट लगी है। जब मैं देखने गया तो मुकेश राजपूत उस समय तक होश में नहीं थे। उनकी MRI की जा रही थी। क्या संसद में ऐसे दृश्य देखे जाएंगे, क्या तर्कों का सहारा लेने की बजाय शारीरिक ताकत का प्रयोग किया जाएगा। सांसदों को ये अधिकार है कि वो किसी बात पर विरोध प्रकट करें। कांग्रेस भी कई दिनों से विरोध प्रकट कर रही थी, मकर द्वार पर उनके सांसद एकत्र होते थे। तब हम लोगों को जाना होता था, तो हम द्वार बदल लेते थे या पास में जो जगह होता था उसमें से चुपचाप निकलकर अंदर चले जाते थे। (Union Minister Shivraj Singh)

कांग्रेस ने सारी मर्यादा तोड़ दी: शिवराज

शिवराज ने कहा कि 2 बजे जब हम लोकसभा में पहुंचे तो कांग्रेस के सांसदों ने सारी मर्यादा तोड़ दी। वे अध्यक्ष की आसंदी के ऊपर चढ़ गए। मैंने अपने जीवन में आज तक ऐसा नहीं देखा था। आसंदी की मर्यादा को पैरों तले रौंदा गया है, लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई हैं, संविधान को कुचला गया है, लोकतंत्र को कलंकित करने का पाप कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने किया है। इसके लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। राहुल गांधी ने जो किया वह सभ्य समाज के लिए अकल्पनीय है। सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को देखकर मन पीढ़ा से भर गया है। संसद के इतिहास का ये काला दिन है। मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई। ऐसा आचरण आज तक भारत की संस्कृति इतिहास में देखा नहीं गया। उनके लिए एक पाठशाला में ट्रेनिंग देनी चाहिए कि लोकतंत्र में आचरण कैसा होता है। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं। (Union Minister Shivraj Singh)

Back to top button
error: Content is protected !!