Google Analytics —— Meta Pixel

चार मजदूरों की मौत के बाद जागा प्रशासन, आरकेएम पावर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

FIR Against RKM Plant: सक्ती के डभरा ब्लॉक स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हुई दुर्घटना के मामले में अब पुलिस ने प्लांट मालिक और निदेशकों समेत कई अधिकारियों पर केस दर्ज किया है। दरअसल, बुधवार को आरकेएम पावर प्लांट के बॉयलर सेक्शन में लिफ्ट अचानक टूटकर गिर गई, जिससे करीब 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:- गरियाबंद कलेक्टर ने फरियादियों को फटकारा !, कहा- होशियारी मत दिखाओ, सबूत लेकर आओ

घटना की गंभीरता को देखते हुए सक्ती पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

इन पर दर्ज हुआ FIR

  • डॉ. अंडल अरमुगम, कंपनी के मालिक/डायरेक्टर
  • डायरेक्टर टी.एम. सिंगरवेल
  • प्लांट हेड और एडिशनल डायरेक्टर
  • फैक्ट्री मैनेजर सम्मुख राव
  • बॉयलर और टर्बाइन मेंटेनेंस हेड कमलेश कुमार अग्रवाल
  • सेफ्टी ऑफिसर मनोज राउत
  • पी एंड एम मेंटेनेंस अधिकारी वेसलीमणि
  • लिफ्ट इंजीनियर कृष्णा गौरव और कई जिम्मेदार अधिकारी

घटना के बाद से प्लांट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और पीड़ित परिजनों को आवश्यक सहायता मिल सके। SP ने इस पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चार मजदूरों की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग भी घटना की जांच में जुटा है। (FIR Against RKM Plant)

Back to top button
error: Content is protected !!