Google Analytics —— Meta Pixel

AC ब्लास्ट से भड़की आग, अस्पताल में मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर मरीजों को बचाया गया, पढ़े पूरी खबर

Gwalior Hospital Fire : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हॉस्पिटल में आग लगने की घटना हुई। यहां कमला राजा अस्पताल में AC ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरी-तफरी मच गई। रेस्क्यू कर मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। वहीं,आग लगने की सूचना मिलती है मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़े :- गौर पूर्णिमा महामहोत्सव: ईस्कॉन प्रचार केंद्र बलौदाबाजार की ओर से आज होगा भव्य आयोजन

ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में AC ब्लास्ट होने से देर रात आग (Gwalior Hospital Fire) लग गई। आग प्रसूति वार्ड में लगी थी। खैरियत रही कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। प्रसूति वार्ड समेत पूरे अस्पताल से करीब 150 मरीजों को दूसरी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

अस्पताल के प्रसूति वार्ड में लगी आग

ग्वालियर के SDM विनोद सिंह ने बताया कि वहां कुल 22-23 लोग थे, जहां आग (Gwalior Hospital Fire)लगी थी। सबसे पहले वहां से लोगों को निकाला गया। धुआं बहुत तेजी से फैल रहा था। अब वहां के मरीजों को स्थानांतरित किया जा रहा है। इसमें कोई चोट या जान का नुकसान नहीं हुआ है।

AC ब्लास्ट होने से लगी आग

ग्वालियर नगर निगम उपायुक्त और अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने घटना के संबंध में बताया कि मुझे सूचना मिली कि यहां लेबर रूम में आग लग गई है, मैंने 6 दमकल स्टेशनों को सूचना दी, आस-पास की दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। यह आग AC ब्लास्ट होने से लगी है। यहां कोई जनहानि नहीं हुई है।

आग लगने के बाद प्रसूति वार्ड समेत पूरे हॉस्पिटल से करीब 150 मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आग लगने के बाद पूरे अस्पताल में धुंआ फैल गया। आग पर समय रहते ही काबू पा लिया गया, वरना बड़ी घटना घट सकती थी।

Back to top button
error: Content is protected !!