गौर पूर्णिमा महामहोत्सव: ईस्कॉन प्रचार केंद्र बलौदाबाजार की ओर से आज होगा भव्य आयोजन

बलौदाबाजार: अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (ईस्कॉन) प्रचार केंद्र, बलौदाबाजार के तत्वावधान में गौर पूर्णिमा महामहोत्सव (Gaur Purnima Maha Mahotsav) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह शुभ आयोजन आज 16 मार्च 2025 (रविवार) को शाम 5:00 बजे से मॉडर्न कॉम्प्लेक्स, बलौदाबाजार में आयोजित होगा। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया जाता है।

यह भी पढ़ें:- ED की जांच ही बन गई है सजा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

  • कीर्तन: संकीर्तन के मधुर सुरों में डूबकर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होने का अवसर।
  • कृष्ण कथा: भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का गुणगान। (Gaur Purnima Maha Mahotsav)
  • पुष्प अभिषेक: भक्तों द्वारा पुष्पों से श्रीकृष्ण का अभिषेक।
  • प्रसादम्: भक्तों के लिए स्वादिष्ट महाप्रसाद की व्यवस्था।
  • विशेष आयोजन – फूलों की होली: भक्तों के साथ रंगों की जगह फूलों से होली खेलने का अनोखा अवसर।

इस भक्तिमय आयोजन में भाग लेकर श्रीचैतन्य महाप्रभु की कृपा प्राप्त करें और श्रीकृष्ण भक्ति के अमृत में सराबोर हों। (Gaur Purnima Maha Mahotsav)

Back to top button
error: Content is protected !!