भारत का दुश्मन, हाफिज सईद का खासमखास, आतंकी अबु कताल ढेर, रियासी हमले का था मास्टरमाइंड

Abu Qatal Killed In Pakistan : पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है। मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी मारा (Abu Qatal Killed In Pakistan) गया है।
यह भी पढ़े :- AC ब्लास्ट से भड़की आग, अस्पताल में मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर मरीजों को बचाया गया, पढ़े पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, अबु कताल सिंघी की बीती रात (15 मार्च) झेलम में हत्या (Abu Qatal Killed In Pakistan) कर दी गई। ये पूरी घटना शनिवार रात 8 बजे की है। अबु कताल सिंघी लश्कर-ए-तैयबा का ब़ड़ा आतंकी हाफिस सईद का बेहद करीबी सहयोगी था। हाफिस सईद को 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। इस हमले में लगभग 166 निर्दोषों की जान चली गई थी।
NIA की मोस्ट वॉन्टेंड लिस्ट में था शामिल
जाने लें कि अबु कताल सिंघी भारत में कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुका है। अबु कतला एनआईए की मोस्ट वॉन्टेंड लिस्ट में शामिल था। 9 जून को रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का एक मास्टरमाइंड अबु कताल सिंधी ही था।
इतना ही नहीं, अबु कताल को कश्मीर के कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। इसके अलावा, साल 2023 के राजौरी हमले में भी NIA ने अबू कताल को जिम्मेदार ठहराया था। जाहिर है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लंबे वक्त से उसे खोज रही थीं। ऐसे में उसकी हत्या की खबर को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।



