Google Analytics —— Meta Pixel

चारमीनार के पास की बिल्डिंग में लगी आग, 8 बच्चों समेत 17 लोगों की हुई मौत

Fire in Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस के एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 8 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम 11 गाड़ियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची, जिन्होंने 2 घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग रविवार सुबह लगी थी। इस दौरान इमारत में 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:- टॉवल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कंपनी मालिक समेत 8 लोगों की हुई मौत, राष्ट्रपति-PM ने जताया दुख

आग लगने का करण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 6:16 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान कई लोग बेहोशी की हालत में मिले, जिनमें से करीब 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ज्वेलरी की कई दुकान थी। वहीं ऊपर के फ्लोर पर लोग रहते थे। सबसे पहले आग दुकानों में लगी, जो ऊपर तक फैल गई। बिल्डिंग में सिर्फ एक संकरी सीढ़ी थी, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। (Fire in Hyderabad)

PM मोदी ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। इधर, AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही कहा कि जो घटना हुई, वो दुखद है। एक परिवार के 17 लोगों की मौत हो गई। यह परिवार 125 साल से यहां रह रहा था। अब परिवार के केवल दो सदस्य बचे हैं। (Fire in Hyderabad)

उन्होंने कहा कि मैं अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। मुझे बताया गया कि ज्यादातर मौतें जलने से नहीं हुई हैं, बल्कि दम घुटने या धुएं के कारण हुई हैं। फायर सर्विस की रिपोर्ट आने दीजिए। यह बहुत दर्दनाक है। तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने बताया कि आग सुबह करीब 6 बजे लगी। वहीं फायर ब्रिगेड 6:16 बजे तक मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने सभी को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग बहुत तेजी से फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि इमारत में रहने वाले ज्यादातर लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से बात की और सरकार की ओर से हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। (Fire in Hyderabad)

चश्मदीदों ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि मुख्य दरवाजे से कोई अंदर नहीं जा सका। शटर और दीवार तोड़कर पहली मंजिल पहुंचा गया, लेकिन सब जल चुका था। फायर ब्रिगेड ने अच्छा काम किया, लेकिन आग तेज थी। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। पीछे से कोई रास्ता नहीं था। बता दें कि आग बुझाने में आधुनिक फायर रोबोट और ब्रोंटो स्काईलिफ्ट हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया गया है। ब्रोंटो स्काईलिफ्ट हाइड्रॉलिक प्लेटफॉर्म एक बड़ी फायर ब्रिगेड पर लगा होता है, जिसमें एक लंबा हाइड्रॉलिक आर्म होता है, जो ऊपर-नीचे और घूम सकता है। इस आर्म के ऊपर एक प्लेटफॉर्म यानी टोकरी होती है, जिसमें फायरमैन खड़े होकर ऊंची इमारतों तक पहुंच सकते हैं। आग कितनी भीषण थी, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। (Fire in Hyderabad)

Back to top button
error: Content is protected !!