Google Analytics —— Meta Pixel

Interstate drug racket : ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आलू-प्याज और टिश्यू पेपर के बीच छिपाकर भेजते थे नशा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Interstate drug racket : छत्तीसगढ़ में पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी एमडीएम ड्रग्स को आलू-प्याज और टिश्यू पेपर के बीच छिपाकर पार्सल के जरिए सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने तीन दिन में तीन अलग-अलग कार्रवाई कर कुल 12 ग्राम एमडीएम ड्रग्स जब्त करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पत्नी के साथ पैदल जा रहे थे

14 मई को उत्कल एक्सप्रेस से आए एक पार्सल की जांच में 8 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ, जिसे एक डिलीवरी बॉय लेकर आ रहा था। पूछताछ में पता चला कि यह पार्सल दिल्ली से भेजा गया था। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई, लेकिन आरोपी वाराणसी में था। वहां से छत्तीसगढ़ आते समय पुलिस ने उसे चोटिया के पास दबोच लिया। (Interstate drug racket)

अभियान के दौरान पुलिस ने दिल्ली के दो सप्लायर शुभम दत्त और सुमित कुमार, कोयला कारोबारी राजू सिंह (तिफरा) और रितेश शर्मा (मस्तूरी) को सीजी 04 नंबर की कार से पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

17 मई को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से भी 3 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई, जो टिश्यू पेपर की 3 परतों के बीच छिपाकर लाई जा रही थी। इसी ट्रेन से ड्रग्स ला रहे एसी कोच के अटेंडर विवेक यादव (राजस्थान) को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस में ड्रग्स सप्लाई कर रहे पेंट्रीकार के असिस्टेंट मैनेजर प्रदीप कुमार (हरियाणा) को पहले ही पकड़ा जा चुका था। (Interstate drug racket)

ड्रग्स को पार्सल बॉक्स में आलू-प्याज या टिश्यू पेपर की कई लेयर में छिपाया जाता था, जिससे जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। यह गिरोह बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर और बलौदा बाजार सहित कई जिलों में सप्लाई करता था। (Interstate drug racket)

पुलिस अब नशा मंगवाने वालों की भी पहचान में जुटी है। एसपी ने टीम की सक्रियता की सराहना की है।

Back to top button
error: Content is protected !!